पीएम मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दीं अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं
आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस है। इस मौके पर भारत पीएम मोदी ने भारत के सभी नागरिकों को शुभकामनाएं दी हैं।
नई दिल्ली। आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस है। इस मौके पर भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भारत के सभी नागरिकों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा, 'अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सभी साथी नागरिकों को शुभकामनाएं। हमारे देश में महिलाएं विभिन्न क्षेत्रों में नए कीर्तिमान और उपलब्धियां स्थापित कर रही हैं। आइए हम सामूहिक रूप से लैंगिक न्याय को बढ़ावा देने और महिलाओं और पुरुषों के बीच असमानता को खत्म करने का संकल्प लें।'

Recommended Video
वहीं, पीएम मोदी ने भी इस अवसर पर लोगों को बधाई दी हैं। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, 'अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर हमारी अदम्य नारीशक्ति को सलाम! भारत हमारे राष्ट्र की महिलाओं की कई उपलब्धियों पर गर्व करता है। कई क्षेत्रों में महिला सशक्तीकरण को आगे बढ़ाने के लिए काम करने जो हमारी सरकार को अवसर मिला, यह हमारे लिए सम्मान की बात है।'
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी इस अवसर पर महिलाओं को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने एक ट्वीट करते हुए लिखा, 'महिलाएं दुर्जेय अनुग्रह के साथ इतिहास और भविष्य बनाने में सक्षम हैं। किसी को भी खुद को रोकने ना दें।'
यह भी पढ़ें: 'मोदी की दुकान' से मात्र 2.5 रुपये में लीजिए सैनिटरी पैड, जानिए क्या है सरकार की स्कीम
भारत सहित देश दुनिया के तमाम हिस्सों में आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है। इस दिन तमाम देशों में महिला सशक्तीकरण को लेकर चर्चा की जाती है। इसके अलावा विभिन्न क्षेत्रों में एक नया मुकाम हासिल करने वाली महिलाओं को सम्मानित भी किया जाता है।
बात अगर भारत की की जाए तो आज महिलाएं हर क्षेत्र में में पुरुषों के बराबर खड़ी नजर आती हैं। फिर चाहे वो नीता अंबानी हों, बायोकॉन एंड सिंजीन कंपनी की मालकिन किरन मजुमदार शॉ हों या फिर खेल जगत से बबीता फोगाट, मैरीकॉम, साइना नेहवाल या फिर सानिया मिर्जा सभी ने भारत का नाम दुनिया भर में ऊंचा किया है। भारत में नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications