राहुल की राय, खेल संगठनों से दूर रहे राजनीति

राहुल ने कहा कि खेल संस्थाओं का संचालन खिलाड़ियों को ही करना चाहिए। 'राष्ट्रीय युवा नीति 2014' और 'राजीव गांधी खेल अभियान' की शुरुआत करते हुए कहा कि अगर हम खेलों और इसे कैसे अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की बात करें, तो फिर देश में खेलों के बारे में फैसला करने के लिए अधिक से अधिक अधिकार खेलों से जुड़े लोगों को दिए जाने चाहिए।
राहुल ने युवा शक्ति की वकालत करते हुए कहा कि अगर आप देश में राजनीति को बदलना चाहते हैं, तो युवाओं को अधिक से अधिक अधिकार देना होगा। उन्होंन कहा कि राजनीतिक पार्टियों को आम आदमी को अधिक से अधिक अधिकार देना होगा। उन्होंनवे कहा कि युवा राजनीति को बदल देंगे। दिल्ली में केंद्र द्वारा प्रायोजित योजनाएं राष्ट्रीय युवा नीति 2014 और राजीव गांधी खेल अभियान की शुरुआत की। इस समारोह में देश के दिग्गज खिलाड़ी भी पहुंचे थे।












Click it and Unblock the Notifications