चौथे दिन की पूछताछ खत्म होने के बाद ED दफ्तर से निकले राहुल गांधी, मंगलवार को फिर होगी पेशी

नई दिल्ली, जून 20। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से ईडी की चौथे दिन की पूछताछ खत्म हो गई है। राहुल गांधी देर रात ईडी दफ्तर से निकले। ईडी के अधिकारियों ने राहुल गांधी को कल भी पूछताछ के लिए तलब किया है। आपको बता दें कि राहुल गांधी से अभी तक ईडी के अधिकारियों ने कुल 40 घंटे से अधिक (4 दिन) की पूछताछ कर ली है। मंगलवार को राहुल गांधी से पूछताछ का पांचवा दिन होगा। इससे पहले राहुल गांधी बुधवार को ईडी के सामने पेश हुए थे, जिसके बाद ईडी ने राहुल गांधी को तीन दिन की राहत दी थी।

Rahul gandhi

राहुल गांधी को मिली थी तीन दिन की राहत

आपको बता दें कि राहुल गांधी ने ईडी से तीन दिन की राहत इसलिए मांगी थी ताकि वो अपनी मां सोनिया गांधी के साथ अस्पताल में रह सकें। सोनिया गांधी अब अस्पताल से डिस्चार्ज हो गई हैं तो वहीं राहुल गांधी की राहत भी खत्म हो गई है। बता दें कि अब सोनिया गांधी को भी ईडी के सामने पेश होना है। उन्हें बीमारी के चलते 23 जून तक पूछताछ से राहत दी गई थी।

ईडी नेशनल हेराल्ड मामले में गांधी परिवार की भूमिका की जांच कर रही है। इसमें यंग इंडियन का एजेएल (एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड) का अधिग्रहण शामिल है। यह वह कंपनी है जो नेशनल हेराल्ड अखबार चलाती थी जो कि कांग्रेस का मुखपत्र रह चुका है।

बता दें कि एक तरफ राहुल गांधी से पूछताछ का ये सिलसिला बढ़ता जा रहा है तो वहीं दूसरी तरफ सड़क पर कांग्रेस का प्रदर्शन भी तेज दिख रहा है। राजधानी दिल्ली विरोध का केंद्र बना हुआ है तो दूसरे राज्यों में भी कांग्रेस कार्यकर्ता इस कार्रवाई का जमकर विरोध कर रहे हैं।

सोमवार को कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से भी मुलाकात की है। इस प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति को एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें ईडी की कार्रवाई का विरोध जताया। साथ ही अग्निपथ योजना को वापस लेने की भी मांग की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+