'भारत की आवाज के लिए लड़ रहा हूं, हर कीमत चुकाने के तैयार', संसद की सदस्यता छिनने के बाद बोले राहुल गांधी

संसद की सदस्यता छिनने ने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी को ने कहा कि उनकी आवाज दबाने वालों के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी। चाहे उन्हें इसकी जो भी कीमत चुकानी पड़े।

Rahul Gandhi

Rahul Gandhi after Disqualification: राहुल गांधी को एक पुराने मानहानि मामले में दोषी पाए जाने के बाद अदालत ने 2 वर्ष कारावास की सजा सुनाई है। ऐसे में उनकी संसद से सदस्यता भी छिन गई है। जिसके बाद मामले में प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि राहुल गांधी को संसद में अयोग्य ठहराने के लिए हर हथकंडे अपनाए गए। वहीं अब इस पर राहुल गांधी ने खुद टिप्पणी की है। उन्होंने ट्वीटर पर किए गए एक पोस्ट में लिखा है कि उनकी लड़ाई आगे भी जारी रहेगी। वो इससे हार मानने वाले नहीं है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने इस मुद्दे (Rahul Gandhi after Disqualification) पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने भाजपा नाम लिए बिना कहा कि वो अपने इरादों से हटने वाले नहीं है, क्योंकि वे देश की आवाज के लिए संघर्ष कर रहे हैं। राहुल गांधी ने शुक्रवार को एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने लिखा, "मैं भारत की आवाज़ के लिए लड़ रहा हूं। मैं हर कीमत चुकाने को तैयार हूं।"

दरअसल, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी को गुजरात की अदालत ने वर्ष 2019 के मानहानि मामले में दोषी पाए जाने के बाद उन्हें दो वर्ष कैद की सजा सुना दी। जिसके चलते उनकी संसद की सदस्यता खत्म हो गई। जबकि एक्सपर्ट्स का मानना है कि कोर्ट के दोषी करार दिए जाते ही केरल की वायनाड सीट से सांसद की लोकसभा सदस्यता 'स्वतः' ही अयोग्यता के दायरे में आ गई थी। बाद में कोर्ट भी राहुल गांधी को खुद को दोषसिद्ध नहीं कर पाए। अगर कोर्ट उन्हें दोषी नहीं मनता तो उनकी संसद की सदस्यता बच सकती थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

वहीं राहुल गांधी को सजा होने और संसद से अयोग्य ठहराए जाने पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बीजेपी को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा, "राहुल गांधी को अयोग्य ठहराने के सभी तरीके आजमाए। जो सच बोल रहे हैं उन्हें वो पसंद नहीं है। लेकिन कांग्रेस सच बोलती रहेगी। हम जेपीसी की मांग जारी रखेंगे, जरूरत पड़ी तो लोकतंत्र बचाने के लिए जेल जाएंगे"।

Recommended Video

    Rahul Gandhi लोकसभा सदस्यता जाने पर क्या बोले? | Congress | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+