Rahul Gandhi 51th Birthday: राहुल गांधी के बारे में ये 10 बातें शायद ही जानते होंगे आप

Rahul Gandhi 51th Birthday: राहुल गांधी के बारे में ये 10 बातें शायद ही जानते होंगे आप

नई दिल्ली, 19 जून: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का आज 51वां जन्मदिन है। राहुल गांधी शनिवार को 51 साल के हो गए हैं लेकिन इस साल भी कांग्रेस नेता ने कोरोना महामारी की वजह से अपना जन्मदिन नहीं मनाने का फैसला किया है। कांग्रेस पार्टी की ओर से पहले ही सभी को सूचित कर दिया गया है कि राहुल गांधी का जन्मदिन ना मनाए। हालांकि राहुल गांधी के जन्मदिन के मौके पर पार्टी के कार्यकर्ता राशन, मेडिकल किट और मास्क बाटेंगे। राहुल गांधी ने साल 2020 में भी महामारी की वजह से अपना जन्मदिन सेलिब्रेट नहीं किया था।

Recommended Video

    Rahul Gandhi 51th Birthday: राहुल गांधी के जीवन की वो बातें, शायद ही जानते होंगे लोग |वनइंडिया हिंदी
    राहुल गांधी का जन्म 19 जून 1970 को हुआ

    राहुल गांधी का जन्म 19 जून 1970 को हुआ

    भारत के प्रभावशाली नेहरू-गांधी परिवार के उत्तराधिकारी, राहुल गांधी का जन्म 19 जून 1970 को दिल्ली में हुआ था। राहुल गांधी को 'युवराज' भी कहा जाता है। 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी ने नरेंद्र मोदी को टक्कर दी थी। लेकिन 2019 में मिली हार के बाद राहुल गांधी ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया था। प्रभार छोड़ने से पहले दो साल तक राहुल गांधी कांग्रेस के अध्यक्ष थे। राहुल गांधी के 51वें जन्मदिन पर हम आपको उनसे जुड़ी कुछ ऐसी बातों के बारे में बताते हैं, जो शायद ही जानते होंगे आप।

    इंदिरा गांधी की हत्या के बाद राहुल गांधी को किया गया था होमस्कूल

    इंदिरा गांधी की हत्या के बाद राहुल गांधी को किया गया था होमस्कूल

    1. राहुल गांधी ने नई दिल्ली और देहरादून में अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की है। 1984 में दादी इंदिरा गांधी (भारत की पूर्व पीएम) की हत्या के बाद राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका के साथ होमस्कूल किया गया था। ऐसा सुरक्षा कारणों से किया गया था।

    2. राहुल गांधी ने दो प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों हार्वर्ड और कैम्ब्रिज से डिग्री ली है। स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के लिए राहुल गांधी हार्वर्ड विश्वविद्यालय गए थे।

    3. राहुल गांधी सुरक्षा कारणों की वजह से यूनाइटेड किंगडम के ट्रिनिटी कॉलेज से अपना नाम बदलकर एमफिल करने गए थे। राहुल गांधी ने वहां अपना नाम बदलकर राउल विंसी रखा था।

    4. साल 1991 में राहुल गांधी पिता राजीव गांधी (भारत के पूर्व पीएम) की हत्या के बाद भारत वापस लौट आए और रोलिन कॉलेज में दाखिला लिया था।

    लंदन की कंपनी में जॉब करते थे राहुल गांधी

    लंदन की कंपनी में जॉब करते थे राहुल गांधी

    5. कैम्ब्रिज से स्नातक की डिग्री लेने के बाद राहुल गांधी लंदन की कंपनी में जॉब करते थे। फर्म का नाम मॉनिटर ग्रुप था।

    6. साल 2002 में राहुल गांधी ने मुंबई में अपनी आउटसोर्सिंग फर्म बैकॉप्स सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड शुरू की थी।

    7. राहुल गांधी ने जापानी मार्शल आर्ट ऐकिडो की कला सीखी है। मार्शल आर्ट ऐकोडो में राहुल गांधी ब्लैक बेल्ट हैं। राहुल गांधी के कोच सेंसी पारिटोस कार ने मीडियो को कहा था कि 2009 से वह राहुल गांधी के साथ अभ्यास कर रहे हैं।

    2014 में मोस्ट एलिजेबल बैचलर बने राहुल गांधी

    2014 में मोस्ट एलिजेबल बैचलर बने राहुल गांधी

    8. राहुल गांधी 2014 में मोस्ट एलिजेबल बैचलर हुए थे।

    9. राहुल गांधी के सबसे पसंदीदा ब्रेकफास्ट मोमोज है।

    10. मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के अनुसार राहुल गांधी को किताबें पढ़ने का बहुत शौक है। दिग्विजय सिंह ने राहुल गांधी को "जुनूनी पाठक" कहा है।

    11. रिपोर्ट्स के मुताबिक, राहुल गांधी विमान उड़ान से संबंधित तकनीकी जानकारियों के बारे में भी जानते हैं। 2018 में जब राहुल गांधी की वीआईपी विमान में उड़ान के दौरान गड़बड़ी पाई गई थी तो उन्होंने पायलट की उस वक्त काफी मदद की थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+