राहुल का मोदी सरकार पर निशाना, बोले- भगवान श्रीकृष्ण से सीखो, धर्म-जाति के नाम पर बांटना बंद करो

नई दिल्ली, 5 नवंबर: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने गोवर्धन पूजा के मौके पर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा सरकार को निशाने पर लिया है। राहुल गांधी ने कहा है कि जैसे भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत के नीचे हर किसी को सुरक्षा दी, उसी तरह आज भी सबको सुरक्षा मिलनी चाहिए। देश में धर्म और जाति के नाम पर बंटवारा बंद किया जाना चाहिए।

Recommended Video

    Govardhan Pooja: Lord Krishna को याद कर बोले Rahul Gandhi- धर्म-जाति पर मत बांटो | वनइंडिया हिंदी
    rahul

    कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार दोपहर किए ट्वीट में लिखा, भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत के नीचे सभी को सुरक्षा दी थी। आज भी बिना भेदभाव सभी की सुरक्षा करनी होगी। धर्म-मजहब-जाति के नाम पर भारत को बाँटना बंद करो!

    राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में नरेंद्र मोदी और भाजपा का जिक्र नहीं किया है लेकिन साफ है कि उनके निशाने पर यही हैं। राहुल गांधी कई बार केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और भाजपा शासित राज्यों को लेकर ये कह चुके हैं कि वहां अल्पसंख्यकों, महिलाओं और दूसरे कमजोर तबकों को दबाया जा रहा है। हाल ही में त्रिपुरा में मुसलमानों पर हमलों को लेकर उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा था कि वहां मुस्लिमों के साथ ठीक बर्ताव नहीं हो रहा है।

    दिवाली की बधाई देते हुए भी साधा था मोदी सरकार पर निशाना

    राहुल गांधी ने गुरुवार को दिवाली की बधाई देते हुए जो ट्वीट किए थे, उसमें भी महंगाई के लिए मोदी सरकार को निशाने पर लिया था। वहीं एकता से रहने पर जोर दिया था। राहुल ने ट्वीट कर कहा था- दीपक का उजाला बिना किसी भेदभाव के सबको रौशनी देता है- यही दीपावली का संदेश है।अपनों के बीच दिवाली हो, सबके दिलों को जोड़ने वाली हो! एक और ट्वीट में राहुल ने लिखा था- दिवाली है। महंगाई चरम पर है। व्यंग्य की बात नहीं है। काश मोदी सरकार के पास जनता के लिए एक संवेदनशील दिल होता।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+