राहुल गांधी विमान हादसा, कांग्रेस ने लगाया साजिश का आरोप, पायलट के खिलाफ FIR
Recommended Video

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के विमान में जिस तरह से अचानक खराबी आई उसके बाद लगातार आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। कांग्रेस ने इस घटना के पीछे साजिश का आरोप लगाया है विमान आसमान में एक तरफ झुक गया था जिसकी वजह से विमान में सफर कर रहे लोगों पर जान की बन आई थी। यह घटना उस वक्त हुई जब राहुल गांधी कर्नाटक विधानसभा के चुनाव प्रचार के लिए हुबली जा रहे थे। घटना के बाद राहुल गांधी के ऑफिस ने कर्नाटक पुलिस से शिकायत में आरोप लगाया है कि इस वीवीआईपी विमान में राहुल गांधी सहित कुल चार लोग सफर कर रहे थे, जिसमे अचानक तकनीकी खराबी आ गई। इस मामले की जांच इस तरह से की जानी चाहिए कि किसी ने जानबूझकर यह हरकत की है। इस घटना के पीछे साजिश से इनकार नहीं किया जा रहा है। इस घटना के बाद पायलट के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

घटना के बाद विमान को हुबली में सुरक्षित उतार लिया गया और सभी यात्रियों को सुरक्षित विमान से बाहर निकाला गया। जिसके बाद विमान को सीज कर लिया गया और पायलट से पूछताछ की गई। जानकारी के अनुसार विमान का ऑटो पायलट मोड काम नहीं कर रहा था, जिसकी वजह से यह समस्या आई थी। इस घटना के बाद नागरिक विमानन महानिदेशालय ने जांच का आदेश दे दिया है। घटना के बाद कांग्रेस के नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि एक गंभीर हादसा होते-होते बच गया। वहीं इस घटना के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राहुल गांधी को फोन करके उनका हालचाल लिया।
राहुल गांधी के साथी कौशल विद्यार्थी ने कर्नाटक के डीजी और आईजी से इस संबंध में शिकायत की है। इस शिकाायत में लिखा गया कि, दिल्ली से उड़ान भरने वाले विशेष विमान में कुछ गड़बड़ी महसूस की गई। शिकायत पत्र में इस बात की भी जिक्र किया गया कि उड़ान के दौरान यात्रियों की जान पर भी बन आई थी। मैं नई दिल्ली से कर्नाटक के हुबली एयरपोर्ट जाने वाली स्पेशल फ्लाइट में सफर कर रहा था। मेरे साथ 4 अन्य यात्रियों में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, रामप्रीत, राहुल रवि और राहुल गौतम (एसपीजी ऑफिसर) भी थे। फ्लाइट ने लगभग सुबह 9:20 पर नई दिल्ली से उड़ान भरी और इसे करीब 11:45 AM पर हुबली एयरपोर्ट पर लैंड करने वाली थी। 'यात्रा के दौरान अस्पष्ट तकनीकी खराबियां आईं। सफर के दौरान करीब 10:45AM पर प्लेन बाईं तरफ झुक गया और झटके के साथ नीचे जाने लगा। जब यह सारी घटनाए हो रही थी, तब बाहर का मौसम बेहद सामान्य था। यही नहीं फ्लाइट का ऑटो पायलट मोड काम नहीं कर रहा था।












Click it and Unblock the Notifications