राहुल का सवाल, मोदी जी सहारा से दस पैकेटों में क्या लिया था?

राहुल गांधी ने एक बार फिर पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि सब बातें ठीक हैं लेकिन ये बताइए सहारा ने दस पैकेटों में क्या दिया था।

नई दिल्ली। राहुल गांधी ने एक बार फिर पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि जो बातें आप कर रहे हैं वो सब ठीक है लेकिन ये बताइए सहारा ने दस पैकेटों में क्या दिया था।

rahul

नई दिल्ली। पिछले कुछ समय से लगातार पीएम मोदी पर निशाना साध रहे राहुल गांधी ने एक बार फिर प्रधानमंत्री से पूछा है कि क्या सहारा ने उनको पैकेट में रुपये भिजवाए थे।

राहुल गांधी ने आज ट्वीट कर कहा 'मोदीजी पहले यह तो बताइये कि 2012/13 के इन 10 packets में क्या था?' इसके साथ-साथ उन्होंनें पैमेंट को मोदी जी के नाम की एक लिस्ट भी पोस्ट की है।

राहुल गांधी पिछले कई दिनों से लगातार मोदी पर हमलावर हैं। गुरुवार को उत्तर प्रदेश के बहराइच में भी राहुल ने नोटबंदी को लेकर पीएम मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी से भ्रष्टाचार के बारे में 2-3 सवाल पूछे हैं लेकिन पीएम मोदी ने उन सवालों के तो कोई जवाब नहीं दिए, लेकिन जो सवाल पूछ रहा था उसका मजाक उड़ाया।

राहुल गांधी ने कहा, आप मेरा जितना मजाक उड़ाना चाहते हो उड़ाओ, लेकिन देश के युवाओं के सवालों का जवाब दो। उन्होंने कहा- मैं गालिब के शब्दों में कहता हूं, 'हर एक बात पर कहते हो कि तू क्या है, तुम ही कहो कि ये अंदाज-ए-गुफ्तगू क्या है?'

बैंकों में लगी लाइन का संदर्भ देते हुए राहुल गांधी बोले- मोदी जी ने कहा कि लाइन में चोर खड़े हुए हैं, आज बैंक के सामने मैंने लोग देखे, मोदी जी, वो चोर नहीं ईमानदार लोग हैं।

कालेधन की बात करते हुए राहुल ने कहा कि कालाधन उनके पास नहीं है जो लाइन में खड़े हैं। कालाधन उनके पास है जो आपके साथ हवाई जवाज में जाते हैं।

पीएम मोदी पर सवाल खड़ा करते हुए राहुल बोले कि क्या यहां कोई ऐसा है, जिसके अकाउंट में मोदी जी ने 15 लाख डलवाए? मुझे एक काले धन वाले का नाम बताओ जिसके इन्होंने जेल में डाला। एक भी नहीं। बल्कि उन्होंने ललित मोदी और विजय माल्या देश से भगा दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+