कर्नाटक की नवनिर्वाचित सरकार के शपथ ग्रहण में पहुंचे राहुल और प्रियंका, डीके शिवकुमार ने किया भव्य स्वागत
कर्नाटक की राजधानी में आयोजित कांग्रेस की नई सरकार के मुख्यमंत्री और विधायकों के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का डीके शिवकुमार ने स्वागत किया।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में बंपर जीत हासिल करने वाली नवनिर्वाचित कर्नाटक सरकार का आज राज्य की राजधानी बेंगलुरू में भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस शपथ ग्रहण समारोह में कई राज्यों के मुख्यमंत्री समेत कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेता शिरकत करने के लिए पहुंचे। इनके अलावा गांधी परिवार से कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी इस शपथ ग्रहण में शिरकत करने के लिए पहुंचे थे।
शनिवार को राहुल गांधी और प्रियंका गांधी बेंगलुरू पहुंचे तो प्रदेश के उपमुख्यमंत्री की शपथ लेने जा रहे नवनिर्वाचित विधायक और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने इन दोनों का मुस्कुराते हुए गर्मजोशी से स्वागत किया।
कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा का बेंगलुरु में स्वागत करते हुए काफी खुश नजर आए।
याद रहे कांग्रेस ने कर्नाटक में 135 सीटों पर जीत हासिल की है। कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत के बाद डीके शिवकुमार मुख्मंत्री बनने की जिद कर बैठे थे, हालांकि सोनिया गांधी के मनाने पर वो डिप्टी सीएम पद लेने के लिए तैयार हुए हैं।
शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत करने पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहाराहुल गांधी ने दावा किया कि दो घंटे में कर्नाटक कैबिनेट की पहली बैठक होगी और पांच वायदे कानून बन जाएंगे।
उन्होंने कहा राहुल गांधी ने कहा कि कर्नाटक की जनता को मैं दिल से और कांग्रेस पार्टी की ओर से धन्यवाद करता हूं। आपने पूरी तरह कांग्रेस पार्टी को समर्थन दिया। पिछले 5 सालों में आपने कौन सी मुश्किलें सही यह आप और हम जानते है। मीडिया में लिखा गया कि यह चुनाव कांग्रेस पार्टी क्यों जीती। इस जीत का सिर्फ एक कारण है और वह है कांग्रेस कर्नाटक के गरीबों, पिछड़ों, दलितों के साथ खड़ी हुई।
बता दें कर्नाटक की 224 विधानसभा सीटों में से 135 सीटों पर कांग्रेस ने चुनाव में जीत हासिल की है।कांग्रेस ने सिद्धारमैया को सीएम की कुर्सी दी है वहीं डीके शिवकुमार को डिप्टी सीएम की जिम्मेदारी दी है। सिद्धारमैया और डीके के अलावा शनिवार को 8 मंत्रियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।
Karnataka Deputy-CM designate DK Shivakumar welcomes Congress leaders Rahul Gandhi and Priyanka Gandhi Vadra to Bengaluru.
They are here to attend the swearing-in ceremony of the newly-elected Karnataka Government. pic.twitter.com/C19Z3iaceX
— ANI (@ANI) May 20, 2023












Click it and Unblock the Notifications