एक्टर रघुबीर यादव पर पत्‍नी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- नहीं दे रहे पैसे, खर्च के लिए गिरवी रखे हैं गहने

एक्टर रघुबीर यादव पर पत्‍नी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- नहीं दे रहे पैसे, खर्च के लिए गिरवी रखे हैं गहने

मुंबई, 16 जुलाई: एक्टर रघुबीर यादव की निजी जिंदगी काफी समय से सामान्य नहीं चल रही है। उनका अपनी पत्नी पूर्णिमा से लगातार मनमुटाव चल रहा है। दोनों के तलाक का मामला कोर्ट में भी है। पूर्णिमा कई बार रघुबीर पर आरोप लगा चुकी हैं। अब उन्होंने कहा है कि रघुबीर उनको गुजारे के लिए पैसे नहीं दे रहे हैं, जिससे उनको काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है और गहने तक बेचने पड़े हैं।

मैं लोन पर जी रही हूं

मैं लोन पर जी रही हूं

एक इंटरव्यू में पूर्णिमा ने कहा है कि उनको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। पिछले साल पांच महीने तक एलिमनी नहीं मिली। इस वजह से वो घर का किराया समय पर नहीं दे पाई और शर्मिंदगी उठानी पड़ी। उन्होंने कह, मैं लोन पर जी रही हूं। मुझे अपने गहने भी गिरवी रखने पड़े हैं। रघुबीर लगातार मुझे पैसा देने में तंग कर रहे हैं।

पूर्णिमा की वजह से खिंच रहा केस: रघुबीर के वकील

पूर्णिमा की वजह से खिंच रहा केस: रघुबीर के वकील

पूर्णिमा का कहना है कि इस साल भी वो 4 महीने का किराया नहीं दे पाई। कोर्ट में तारीख से दो महीने पहले ही उनको 80 हजार दिए गए। वहीं दूसरी ओर रघुबीर यादव के वकील का कहना है कि पूर्णिमा बहुत ज्यादा पैसे मांग रही हैं। यही वजह है कि एलिमनी केस इतने सालों से चला आ रहा है और मामला खत्म नहीं हो रहा है।

रघुबीर पर लगाया है दूसरी एक्ट्रेस से अफयर का आरोप

रघुबीर पर लगाया है दूसरी एक्ट्रेस से अफयर का आरोप

कथक नृत्यांगना पूर्णिमा ने रघुबार यादव पर कुछ समय पहले भी कई आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा रघुबीर का पहले अभिनेत्री नंदिता दास के साथ अफेयर रहा और अब वो अभिनेता संजय मिश्रा की पत्नी रोशनी आचार्य के साथ रह रहे हैं। बता दें कि पूर्णिमा और रघुवीर ने साल 1988 में शादी की थी, दोनों का एक बेटा है। अब काफी सालों से दोनों अलग रह रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+