झारखंड: पीएम मोदी-शाह की उपस्थिति में रघुबर दास आज लेंगे सीएम पद की शपथ
रांची। आज झारखंड के लिए काफी ऐतिहासिक दिन है, आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक रघुबर दास राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। इस शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के जैसे कई दिग्गजों के पहुंचने की उम्मीद है। दास का भी पूरा परिवार शपथ ग्रहण का हिस्सा बनने के लिए इस समय राजधानी पहुंच चुका है।
शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। समारोह दिन के 11 बजे से रांची के मोराबादी मैदान में शुरू होगा। आपको बता दें कि झारखंड की 81 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा तथा इसकी गठबंधन पार्टी ऑल झारखंड स्टूडेंट यूनियन (आजसू) को बहुमत हासिल हुआ है। भाजपा ने 37 सीटें, जबकि आजसू ने पांच सीटें जीती हैं।झारखंड की 81 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा तथा इसकी गठबंधन पार्टी ऑल झारखंड स्टूडेंट यूनियन (आजसू) को बहुमत हासिल हुआ है। भाजपा ने 37 सीटें, जबकि आजसू ने पांच सीटें जीती हैं।
पीएम मोदी-शाह की उपस्थिति में रघुबर दास आज लेंगे सीएम पद की शपथ
आपको बता दें कि सीएम रघुबर दास पहले गैर-जनजातीय समुदाय के व्यक्ति हैं, जो राज्य के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। जमशेदपुर पूर्व से पांच बार विधायक रहे रघुबर दास (60) झारखंड के 10वें मुख्यमंत्री होंगे। राज्य में जनजातीय आबादी हालांकि 27 फीसदी ही है, लेकिन अब तक यहां जनजातीय मुख्यमंत्री ही बनते रहे हैं। अब रघुबर दास इस परंपरा को तोड़ेंगे।
दास को अगस्त में भाजपा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया था। वह इससे पहले दो बार प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष रह चुके हैं। 2009 में शिबू सोरेन सरकार में वह उपमुख्यमंत्री बने थे। दास कानून से स्नातक हैं। उनके तीन भाई और तीन बहनें हैं। उनकी शादी रुकमणि देवी से हुई और उनके एक बेटा और एक बेटी है।
पहले गैर-जनजातीय मुख्यमंत्री बनेंगे रघुबर दास
वह 1995 में तत्कालीन बिहार विधानसभा के लिए जमशेदपुर चंपारण सीट से पहली बार विधायक बने। वर्ष 2000 में बिहार से झारखंड के विभाजन के बाद बाबूलाल मरांडी सरकार में वह श्रम मंत्री बने। वह अर्जुन मुंडा सरकार में भी मंत्री थे।













Click it and Unblock the Notifications