झारखंड में विकास और गुड गवर्नेंस पर हमारी सरकार का फोकस होगा - रघुवर दास
रांची। आज बीजेपी ने झारखंड में उस मिथक को तोड़ दिया है कि राज्य में कोई गैर-आदिवासी मुख्यमंत्री नहीं बन सकता है। आज बीजेपी ने झारखंड के सीएम के रूप में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता रघुबर दास को चुन लिया है।
उन्हें शुक्रवार को पार्टी विधायकों की बैठक में विधायक दल का नेता चुना गया। झारखंड के एक राज्य के रूप में अस्तित्व में आने के बाद पहली बार ऐसा होने जा रहा है, जब यहां का मुख्यमंत्री कोई गैर-जनजातीय व्यक्ति बनने जा रहा है।
'झारखंड में विकास और गुड गवर्नेंस पर होगा सीएम दास का फोकस'
विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद सीएम रघुवर दास ने कहा कि उनका और उनकी सरकार का फोकस केवल राज्य के विकास और गुड गवर्नेंस पर ही होगा। उन्होंने अपने दल को धन्यवाद देते हुए बीजेपी को जीत की बधाई दी और कहा कि वो राज्य को विकास के पथ पर ले जाने के लिए हर संभव कोशिश करेंगे।
आपको बता दें कि रघुबर दास पूर्वी जमशेदपुर से पांच बार विधायक रह चुके दास झारखंड के 10वें मुख्यमंत्री होंगे। रघुबर दास 29 दिसंबर को लेंगे शपथ। भाजपा और उसकी सहयोगी ऑल झारखंड स्टूडेंट यूनियन (आजसू) गठबंधन को राज्य विधानसभा के लिए हुए चुनाव में स्पष्ट बहुमत मिला है। राज्य की 81 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा 37 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है, जबकि आजसू को पांच सीटें मिली हैं।













Click it and Unblock the Notifications