झारखंड के सीएम बने अमित शाह के करीबी रघुवर दास, 29 को लेंगे शपथ
रांची| झारखंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नवनिर्वाचित विधायकों ने पार्टी के नेता रघुबर दास को विधायक दल का नेता निर्वाचित किया है। पार्टी विधायकों ने शुक्रवार को उन्हें विधायक दल का नेता चुना। 29 दिसंबर को वह रांची के बिरसा मुंडा ग्राउंड में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

झारखंड विधानसभा के लिए हुए चुनाव में भाजपा और उसके सहयोगियों को बहुमत मिला है।
आईये डालते हैं उनके राजनैतिक सफर पर एक नजर...
1. झारखंड के नए सीएम रघुवर दास का जन्म 3 मई 1955 को जमशेदपुर में हुआ था।
2. रघुवर दास मूलरूप से छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं।
3. रघुवर दास 30 दिसंबर 2009 से 29 मई 2010 तक झारखंड के उपमुख्यमंत्री भी रहे हैं।
4. राजनीति में आने से पहले रघुवर दास टाटा स्टील में काम करते थे।
5. साल 1955 से रघुवर दास जमशेदपुर ईस्ट सीट से चुनाव जीतते आ रहे हैं।
6. रघुवर दास झारखंड का गैर-आदिवासी चेहरा है जो कि पिछड़ी जाति का प्रतिनिधित्व करता है।
7. रघुवर दास को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का काफी करीबी माना जाता है और सीएम के लिए अमित शाह ने ही पहले उनका नाम सुझाया था।












Click it and Unblock the Notifications