राफेल डील पर फिर पकड़ा गया सीतारमण का झूठ, इस्तीफा दें: राहुल गांधी
राफेल डील पर राहुल गांधी ने मांगा निर्मला सीतारमण का इस्तीफा, एचएएल के पूर्व प्रमुख के बयान का दिया हवाला
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि राफेल डील को लेकर रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण के इस्तीफे की मांग की है। राहुल ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा कि हिन्दुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) के पूर्व प्रमुख के एस राजू ने सीतारमण के झूठ की पोल खोल दी है। रक्षा मंत्री का भ्रष्टाचार से बचने के प्रयास में झूठ बोलना फिर पकड़ा गया है। इसलिए उन्हें अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। कांग्रेस अध्यक्ष ने अपने ट्वीट में रक्षामंत्री को राफेल मंत्री कहा है।

राहुल का ये ट्वीट हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिलेट के पूर्व चीफ टीएस राजू के उस बयान के बाद आया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि राफेल लड़ाकू विमान फ्रांस की कंपनी के साथ कंट्रैक्ट कर भारत में ही बनाया जा सकता था। राजू ने कहा है कि जब एचएएल चौथी पीढ़ी का 25 टन सुखोई-30 लड़कू विमान वायुसेना के लिए तैयार कर सकता है तो फिर हम इसे भी तैयार कर सकते हैं।
इससे पहले सीतारमण ने एचएएल के राफेल डील से बाहर होने के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा था कि यूपीए के कार्यकाल में ही एचएएल को सौदे से बाहर कर दिया गया था। इस पर पूर्व रक्षा मंत्री एके एंटनी ने कहा था कि सीतारमण कह रहीं हैं सरकारी एचएएल के पास जेट बनाने की क्षमताएं नहीं हैं। इससे एचएएल की छवि खराब हुई है। एचएएल ने अब तक 4,060 विमानों का निर्माण किया है।
बता दें कि कांग्रेस समेत कई दूसरे विपक्षी दल और संगठनों का आरोप है कि मोदी सरकार ने फ्रांस से 36 राफेल लड़ाकू विमान की खरीद का जो सौदा किया है, वो यूपीए सरकार में किए गए समझौते की तुलना में बहुत अधिक है और इस डील में बहुत बड़े स्तर पर घोटाला हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications