राफेल डील पर द हिंदू की रिपोर्ट को INT चेयरमैन ने किया खारिज
नई दिल्ली। राफेल डील पर जारी घमासान के बीच ही अब डील के लिए बनाई गई इंडियन नेगोशिएटिंग टीम (आईएनटी) के चेयरमैन एयर मार्शल आरकेएस भदौरिया का अहम बयान आया है। एयर मार्शल भदौरिया ने उन रिपोर्ट्स को सिरे से खारिज कर दिया है जिसमें कहा गया है कि कॉन्ट्रैक्ट को लेकर किसी तरह की कोई असहमति थी। उन्होंने कहा कि उनकी टीम ने कुछ बातों को लेकर आपत्ति दर्ज कराई थी लेकिन इन्हें दूर कर लिय गया था। आपको बता दें कि पिछले दिनों द हिंदू ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा था कि राफेल डील को लेकर रक्षा मंत्रालय की ओर से पीएमओ की बढ़ती दखलंदाजी को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई थी।

सदस्यों ने बताई थी बात
एयर मार्शल भदौरिया ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया है कि आईएनटी के तीन मेंबर्स की तरफ से कुछ बातों को लेकर आपत्ति उठाई गई थी। द हिंदू ने कहा है कि इन आपत्तियों को असहमति पत्र के तौर पर देखा जा सकता है। चेयरमैन आरकेएस भदौरिया ने कहा है, 'कुछ बातों को तीन सदस्यों की ओर से मुझे बतौर आईएनटी चेयरमैन बताया गया था। यह कोई असहमति पत्र नहीं था। इन सभी मुद्दों पर पहले भी चर्चा की गई थी।' यह पहला मौका है जब भदौरिया की ओर से राफेल डील पर किसी तरह की कोई टिप्पणी की गई है। भदौरिया ने बताया कि जो भी प्वाइंट्स सदस्यों की ओर से उठाए गए थे उन्हें 'लिखित' रूप में लिया गया था।
किसी तरह का कोई असंतोष नहीं था
आरकेएस भदौरिया ने कहा कि राफेल सौदे में वार्ता करने वाली टीम में कोई असंतोष नहीं था। उन्होंने कहा कि विचार-विमर्श के बाद ही सौदे को अंतिम रूप दिया गया था। भदौरिया ने बताया कि टीम के सभी सदस्यों की टिप्पणियों कोआईएनटी रिपोर्ट में उपयुक्त रूप से शामिल किया गया था। यह कोई असहमति नोट नहीं था। भदौरिया को 36 राफेल एयरक्राफ्ट डील के लिए दिसंबर 2015 में आईएनटी का चेयरमैन बनाया गया था। वह सितंबर 2016 तक इस पद पर रहे थे। उन्होंने एयरमार्शल एसबीपी सिन्हा से पदभार ग्रहण किया था। दिसंबर 2015 से भदौरिया डिप्टी चीफ ऑफ एयर स्टाफ नियुक्त हुए और उनकी तैनात हेडक्टवार्ट्स पर हुई।
-
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
IAS Tina Dabi Transfer: दो लव मैरिज-एक से तलाक, विवादों में घिरीं UPSC टॉपर टीना डाबी का कहां-क्यों ट्रांसफर? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
LPG Price Today: युद्ध के बीच जनता पर फूटा महंगाई बम, सिलेंडर के दाम बढ़े, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट? -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
'16 की उम्र में क्लब के बाहर 20 रु. में खुद की CD बेची', Dhurandhar के इस बड़े स्टार का सच, यूं बदली किस्मत -
PBKS vs GT: अर्शदीप का खौफनाक ओवर, 11 गेंदों में लुटाए रन, बनाया IPL का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड -
New Rules from 1 April 2026: 'LPG के दाम से लेकर ATM के चार्ज तक', आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम -
LPG Price Today: कुकिंग गैस की दरें ऊंचे स्तर पर, आपके शहर में आज कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications