रफाल डील में सब कुछ तय, IGA को देना है अंतिम रूप

नई दिल्ली। बहुप्रतिक्षित 36 रफाल फाइटर जेट्स के डील में सब कुछ तय हो चुका है। भारत इसका सौदा 7.87 बिलियन में कर रहा है।

rafale

सूत्रों के अनुसार लागत, ऑफसेट और सेवा के मुद्दों पर बात चुकी है। साथ ही अंतर्सरकारी समझौतों पर भी काम किया जा चुका है।

बताया गया कि फ्रांस से एक टीम अपने अनुवादकों के साथ आई है और अपने भारतीय समकक्षों के साथ हजार पन्नों के अनुबंध का अध्ययन कर रहे हैं।

2019 से मिलना शुरू होंगे विमान

सूत्रों के मुताबिक एक बार आईजीए पुष्टि कर दे, दस्तावेज अंतिम मंजूरी के लिए रक्षा पर बनी कैबिनेट कमेटी के पास जाएंगे।

सूत्रों के अनुसार रफाल की कीमत को कम करने के लिए जनवरी से शुरू हुई बातचीत में भारत ने 590 मिलियन यूरो की बचत करने में सफलता पाई है।

माना जा रहा है कि रफाल की डिलीवरी 2019 में शुरू होगी।

गौरतलब है कि बीते साल अप्रैल में फ्रांस दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बात की घोषणा की थी कि भारत, फ्रांस से 36 रफाल फाइटर जेट खरीदेगा।

इस घोषणा के बाद रक्षा मंत्रालय ने उस अलग प्रक्रिया को बंद कर दिया था जिसमें 126 रफाल खरीदने की बात की गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+