दिल्ली एयरपोर्ट पर रेडियोएक्टिव पदार्थ लीक होने से हड़कंप, हालात काबू में

नई दिल्ली। दिल्ली एयरपोर्ट पर रेडियोएक्टिव पदार्थ निकलने की खबर से देश की राजधानी में एकदम से हड़कंप मच गया है। रेडियोएक्टिव पदार्थ के लीक होने की खबर के आते ही आनन-फानन में एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंचकर लीक को काबू पाने की कवायद में जुट गयी है।

delhi airport

वहीं गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि लीकेज पर फिलहाल काबू पा लिया गया है और खतरे की कोई बात नहीं है। आपको बता दें कि एयरपोर्ट पर रेडियोएक्टिव पदार्थ के लीक होने की खबर तब मिली जब लोगों की आंखों से इसके चलते आंसू आने लगे।

खबरों के मुताबिक टर्किश एयरलाइंस के एक विमान से सोडियम आयोडीन की खेप आई थी जो रेडियोएक्टिव पदार्थ है। इस कंटेनर में लीक होने की वजह से ही लोगों की आंखों में जलन होने लगी और आंसू भी निकलने लगे।

रेडियोएक्टिव पदार्थ के लीक होने की खबर मिलते ही पूरे इलाके पर एनडीआरफ की टीम ने कब्जा कर लिया और लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी। बताया जा रहा कि गलत तरह से टर्किश एयरलाइंस में कंटेनर को पैक किया था उसी वजह से यह लीक हुआ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+