79th Independence Day: भारत के साहस, सम्मान, भाईचारे और गर्व को सलाम! अटारी से हर दिल तक स्पिरिट ऑफ विक्ट्री

India's 79th Independence Day: 15 अगस्त 2025 को भारत गर्व और उत्साह के साथ अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है, अटारी-वाघा बॉर्डर पर देशभक्ति का ज्वार उमड़ पड़ा है। सीमा सुरक्षा बल (BSF) के शूरवीर जवान जो देश की सरहदों के सजग प्रहरी हैं, अपने ऐतिहासिक और भव्य परेड से एक बार फिर अनुशासन, एकता और भारत के अदम्य साहस का अद्वितीय प्रदर्शन कर रहे हैं। इस मौके पर रेडिको-खेतान करता है सीमा सुरक्षा बल की अदम्य वीरता और शौर्य को सलाम।

15 अगस्त सिर्फ एक तारीख या औपचारिक समारोह नहीं, बल्कि उन मूल्यों को याद करने का दिन है जिन्होंने हमें आज़ादी दिलाई - साहस, सम्मान, भाईचारा और गौरव। ये सिर्फ इतिहास की बातें नहीं हैं, बल्कि आज भी हमारे विकास की यात्रा को दिशा देने वाली ताकत हैं।

इस साल अटारी की गूंज में एक खास संदेश भी शामिल है - Radico Khaitan का "Spirit of Victory - जज़्बा जीत का", जो हमारे राष्ट्र की नींव में बसे चार मूल्यों को सलाम करता है।

Independence Day Celebrates
  • साहस - चुनौतियों का डटकर सामना करने का हौसला।
  • सम्मान - हर निर्णय और हर कार्य में ईमानदारी और गरिमा।
  • भाईचारा - विविध सांस्कृतिक समुदायों को जोड़ने वाला बंधन।
  • गौरव - हर छोटी-बड़ी उपलब्धि में निहित गर्व।

साहस मतलब हर चुनौती का सामना हिम्मत से करना। सम्मान यानी हर काम में ईमानदारी और गरिमा बनाए रखना। भाईचारा वह धागा है जो हमारी विविध संस्कृतियों को एक करता है। और गौरव वो भावना है जो हर छोटी-बड़ी उपलब्धि में हमें गर्व से भर देती है। 1947 की आज़ादी की जंग से लेकर आज के तकनीकी, खेल और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत की सफलता तक, एक देश के रूप में हमारी यात्रा संकल्प और मेहनत की कहानी है। गांव से लेकर शहर तक, लहराता हुआ तिरंगा इस सामूहिक जीत का जीवंत प्रतीक है।

79th Independence Day

Spirit of Victory - जज़्बा जीत का अभियान इन्हीं भावनाओं का प्रतीक है। जैसे हमारे वीर स्वतंत्रता सेनानियों ने कठिन समय में एकजुट होकर संघर्ष किया, अपने साहस, त्याग और बलिदान से दुनिया को प्रेरित किया, जैसे भारत की सेनाए‍ँ व सीमा सुरक्षा बल जैसे देश की सुरक्षा का संकल्प निभाते हैं, वैसे ही यह अभियान भी हर भारतीय को इन मानवीय मूल्यों को अपनाने की याद दिलाता है।

लाल किले के प्राचीर से प्रधानमंत्री मोदी द्वारा तिरंगा फहराने के बाद जब देशभर के स्कूल, ऑफिस और मोहल्लों में आज़ादी का जश्न होगा, रेडिको खेतान हर भारतीय से यही कहेगा कि अपने जीवन में Spirit of Victory को अपनाएँ। चाहे देश की सुरक्षा की बात हो, किसी की मदद करना हो, अपने पेशे में उत्कृष्टता दिखाना हो या समाज की सेवा करना - हर कदम हमारे देश के गौरव में इज़ाफा करता है।

79th Independence Day

Spirit of Victory सिर्फ एक नारा नहीं, बल्कि एक विरासत है। इस स्वतंत्रता दिवस पर रेडिको खेतान हर भारतीय के साथ खड़ा है, साहस, सम्मान, भाईचारे और गौरव की उस भावना को सलाम करते हुए जो हमारे महान राष्ट्र की असली पहचान है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+