Radhika Gupta Net Worth: पाकिस्तान में जन्म, टेढ़ी गर्दन के ताने, फिर कैसे बनीं भारत की सबसे युवा CEO?
Radhika Gupta Net Worth: 'मैं SIP बेचती हूं, लेकिन कहती हूं-बचत जरूरी है, पर वो चीजें जरूर खरीदो जो दिल को सुकून दें'...ये लाइन किसी मोटिवेशनल स्पीकर की नहीं, बल्कि भारत की फाइनेंशियल वर्ल्ड की बॉस लेडी की है-राधिका गुप्ता। वो नाम, जो आज करोड़ों निवेशकों की सोच को बदल रही है। जिनकी लाइफ स्टोरी सिर्फ आंकड़ों और सक्सेस की नहीं, बल्कि इमोशन्स, संघर्ष और हिम्मत की मिसाल है।
सोचिए, एक लड़की-जिसका जन्म पाकिस्तान में हुआ, बचपन में 'टेढ़ी गर्दन वाली लड़की' के नाम से चिढ़ाया गया। जिसने 7 जॉब रिजेक्शन झेले, डिप्रेशन से लड़ते हुए आत्महत्या तक का ख्याल त्यागा, लेकिन आज वो एडलवाइस म्यूचुअल फंड की CEO हैं। वो भी सिर्फ 34 साल की उम्र में! राधिका की नेट वर्थ आज करोड़ों में है, लेकिन उससे भी बड़ी उनकी वो प्रेरणा है, जो लाखों लड़कियों को ये यकीन दिलाती है कि 'कहानी चाहे कितनी भी उलझी हो, उसका क्लाइमैक्स शानदार हो सकता है।' तो चलिए, जानें राधिका गुप्ता की ये सच्ची, मगर फिल्मी-सी कहानी-पाकिस्तान से लेकर पैसों की दुनिया की रानी बनने तक, जिसमें है स्ट्रगल, प्यार और एक जबरदस्त कमबैक है...

Radhika Gupta Net Worth: 2025 में राधिका गुप्ता की नेट वर्थ
2025 में राधिका गुप्ता की कुल संपत्ति करीब 41 करोड़ रुपये आंकी गई है। एडलवाइस एसेट मैनेजमेंट की CEO के तौर पर उनका वेतन, बोनस, और निवेशों से मिलने वाला रिटर्न इस संपत्ति का बड़ा हिस्सा है। उनके नेतृत्व में एडलवाइस म्यूचुअल फंड की संपत्ति 2017 में 6,700 करोड़ रुपये से बढ़कर 2023 तक 1,04,896 करोड़ रुपये हो गई। राधिका ने भारत में पहला कॉर्पोरेट बॉन्ड ETF (भारत बॉन्ड ETF) लॉन्च किया, जिसने आम लोगों के लिए निवेश को आसान बनाया। उनकी स्मार्ट रणनीतियों और इनोवेशन ने न केवल कंपनी को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया, बल्कि उनकी व्यक्तिगत संपत्ति को भी बढ़ाया।
Radhika Gupta Birth: पाकिस्तान में जन्म, दुनिया भर में बचपन
राधिका का जन्म 14 सितंबर 1983 को पाकिस्तान के इस्लामाबाद में हुआ, जहां उनके पिता योगेश गुप्ता, एक भारतीय विदेश सेवा (IFS) अधिकारी, तैनात थे। उनकी मां आरती गुप्ता एक शिक्षिका और स्कूल प्रिंसिपल थीं। पिता की डिप्लोमैटिक पोस्टिंग्स के कारण राधिका का बचपन दिल्ली, न्यूयॉर्क, नाइजीरिया, और इटली में बीता। उन्होंने दिल्ली पब्लिक स्कूल, अबुजा (नाइजीरिया) के अमेरिकन इंटरनेशनल स्कूल, और रोम के मैरीमाउंट इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ाई की। इसके बाद, उन्होंने अमेरिका के प्रतिष्ठित पेन्सिल्वेनिया विश्वविद्यालय से व्हार्टन स्कूल में अर्थशास्त्र और स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग से इंजीनियरिंग में डिग्री हासिल की। इस मजबूत शैक्षिक पृष्ठभूमि ने उनकी सोच को ग्लोबल बनाया, जो बाद में उनके करियर में काम आई।

टेढ़ी गर्दन, अपमान, और आत्मविश्वास की कमी
राधिका की जिंदगी आसान नहीं थी। वह जन्म से ही टेढ़ी गर्दन (टॉरटिकोलिस) के साथ पैदा हुईं, जिसके कारण स्कूल-कॉलेज में उन्हें ताने सुनने पड़े। उनके भारतीय लहजे और नाम की वजह से अमेरिका में स्कूल में उन्हें 'अपू' (सिम्पसन्स का किरदार) कहकर चिढ़ाया जाता था। राधिका ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, 'टेढ़ी गर्दन की वजह से मेरा मजाक बनता था। हर स्कूल में मैं नई और अजनबी थी। लेकिन ये ताने मुझे घर से बाहर निकलने से नहीं रोक पाए।'
22 साल की उम्र में राधिका ने और भी बड़ा झटका झेला। सात जॉब इंटरव्यू में रिजेक्शन के बाद वह इतनी हताश हो गईं कि आत्महत्या के बारे में सोचने लगीं। उन्होंने बताया, 'मैंने खिड़की से बाहर देखा और सोचा, मैं कूद जाऊंगी।' लेकिन एक दोस्त की मदद और मनोचिकित्सक की सलाह ने उन्हें इस अंधेरे दौर से बाहर निकाला। आखिरी इंटरव्यू में उन्हें मैकिन्से एंड कंपनी में नौकरी मिली, और यहीं से उनकी जिंदगी ने नया मोड़ लिया।
करियर की शुरुआत: रिजेक्शन से रिकॉर्ड तक
राधिका ने अपने करियर की शुरुआत मैकिन्से एंड कंपनी में बिजनेस एनालिस्ट के तौर पर की, जहां उन्होंने बिजनेस स्ट्रैटेजी और प्रॉब्लम-सॉल्विंग के गुर सीखे। इसके बाद वह AQR कैपिटल मैनेजमेंट में शामिल हुईं, जहां उन्होंने निवेश रणनीतियों पर काम किया। 2009 में, उन्होंने अपने पति नलिन मोनिज के साथ मिलकर भारत में फोरफ्रंट कैपिटल मैनेजमेंट शुरू किया, जो देश का पहला लाइसेंस प्राप्त हेज फंड था।
2014 में फोरफ्रंट का एडलवाइस ग्रुप में विलय हुआ, और 2017 में, मात्र 34 साल की उम्र में, राधिका एडलवाइस म्यूचुअल फंड की CEO बनीं। उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि थी भारत बॉन्ड ETF की शुरुआत, जिसने आम लोगों के लिए बॉन्ड मार्केट में निवेश को आसान बनाया। उनके नेतृत्व में कंपनी ने 2017 में 30वें स्थान से 2023 तक 13वें स्थान पर छलांग लगाई।
'SIP ही नहीं, खुशी में भी खर्च करो'
राधिका न केवल फाइनेंशियल गुरु हैं, बल्कि जिंदगी को संतुलित जीने की हिमायती भी हैं। हाल ही में X पर उनकी एक पोस्ट वायरल हुई, जिसमें उन्होंने लिखा, 'मैं SIP बेचती हूं, लेकिन कहती हूं-बचत करो, पर उन चीजों पर खर्च भी करो जो खुशी देती हैं। जिंदगी का NAV (Net Asset Value) सबसे ज्यादा रुपये से नहीं, बल्कि खुशी से बनता है। MangoMillionaire'। यह सलाह युवाओं को बचत और खुशी के बीच बैलेंस बनाने की प्रेरणा देती है।
शार्क टैंक इंडिया और स्टार्टअप्स में निवेश
राधिका ने शार्क टैंक इंडिया सीजन 3 में जज के तौर पर भी अपनी छाप छोड़ी। उन्होंने दिल फूड्स और ज्वेल बॉक्स जैसे स्टार्टअप्स में निवेश किया, जिससे उनकी नेट वर्थ में और इजाफा हुआ। उनकी स्मार्ट इनवेस्टमेंट स्ट्रैटेजी और स्टार्टअप्स को सपोर्ट करने की सोच ने उन्हें युवा उद्यमियों के बीच रोल मॉडल बनाया है।
Radhika Gupta Family Tree: पर्सनल लाइफ: पति और बेटा
राधिका के पति नलिन मोनिज (Radhika Gupta HusbandNalin Moniz) एडलवाइस में ऑल्टरनेटिव इक्विटी के चीफ इनवेस्टमेंट ऑफिसर हैं। दोनों ने पेन्सिल्वेनिया विश्वविद्यालय में साथ पढ़ाई की और 2009 में फोरफ्रंट कैपिटल शुरू किया। जून 2022 में उनके बेटे रेमी गुप्ता मोनिज का जन्म हुआ। राधिका अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को बखूबी बैलेंस करती हैं।
राधिका गुप्ता की जिंदगी मुश्किलों से जंग जीतने और सपनों को सच करने की मिसाल है। पाकिस्तान में जन्म, टेढ़ी गर्दन के ताने, और रिजेक्शनों के बावजूद उन्होंने भारत की सबसे युवा CEO बनकर दिखाया। उनकी 41 करोड़ की नेट वर्थ उनकी मेहनत और दूरदर्शिता का नतीजा है। राधिका न केवल वित्तीय जगत में बदलाव ला रही हैं, बल्कि अपनी कहानी से लाखों लोगों को प्रेरित भी कर रही हैं। उनका संदेश साफ है-पैसे बचाओ, निवेश करो, लेकिन खुशी को भी जीयो!
ये भी पढ़ें- Radhika Yadav Case: 'अच्छा पिता’ बताकर दीपक को बचा रहे लोग, बौखलाई राधिका की दोस्त, बोलीं– चुप नहीं बैठेंगे!
-
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा -
IPS Success Love Story: एसपी कृष्ण ने अंशिका को पहनाई प्यार की 'रिंग', कब है शादी? कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Uttar Pradesh Weather Alert: यूपी में 6 दिन का IMD अलर्ट! 36 जिलों में बारिश-आंधी, Lucknow में कैसा रहेगा मौसम












Click it and Unblock the Notifications