Radhika Yadav Case: ‘अच्छा पिता’ बताकर दीपक को बचा रहे लोग, बौखलाई राधिका की दोस्त, बोलीं– चुप नहीं बैठेंगे!
Tennis Player Radhika Yadav Hatyakand Timeline: गुरुग्राम में 25 वर्षीय टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की हत्या के बाद उनकी करीबी दोस्त और टेनिस खिलाड़ी हिमांशिका सिंह राजपूत ने सोशल मीडिया पर पुरुषों द्वारा राधिका के हत्यारे पिता के बचाव में की गई टिप्पणियों पर गुस्सा जाहिर किया है।
22 जुलाई 2025 को इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में हिमांशिका ने कहा कि वह राधिका के पिता दीपक यादव के खौफनाक कदम का समर्थन करने वाली टिप्पणियों से 'स्तब्ध' हैं।

'पुरुषों का बचाव करने वाले कमेंट्स अस्वीकार्य'
राधिका यादव की दोस्त हिमांशिका (Friend Himaanshika) ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, 'मैंने पिछले हफ्ते राधिका के बारे में दो वीडियो पोस्ट किए थे, और कमेंट सेक्शन में पुरुषों द्वारा पुरुषों का बचाव देखकर मैं हैरान थी। यह ठीक नहीं है। न्याय होना चाहिए। पुरुषों को समझना होगा कि यह दुनिया सिर्फ उनकी नहीं है। महिलाएं मौजूद हैं, प्रतिरोध करती हैं और एक-दूसरे के लिए लड़ती रहेंगी।'
उनके वीडियो में कुछ कमेंट्स हाइलाइट किए गए, जिनमें 'पिता का सम्मान', 'अच्छे पिता', और 'पिता ने सही किया' जैसे वाक्य शामिल थे। हिमांशिका ने इन टिप्पणियों को 'समस्या का हिस्सा' करार देते हुए कहा कि माता-पिता द्वारा बेटियों पर 'छोटी' पाबंदियां लगाना, जैसे क्या पहनना है या कहां जाना है, स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने जोर देकर कहा, 'हम चुप नहीं रहेंगे। हम बोलेंगे और जवाबी कार्रवाई करेंगे।'
राधिका की हत्या का क्या है मामला?
10 जुलाई 2025 को गुरुग्राम के सुशांत लोक फेज-2 में राधिका के पिता दीपक यादव ने अपनी बेटी को चार गोलियां मारकर उसकी हत्या कर दी थी। एक गोली राधिका की गर्दन में और दो उनकी पीठ में लगीं, जब वह घर की रसोई में खाना बना रही थी। पुलिस के अनुसार, दीपक को राधिका के निजी टेनिस अकादमी चलाने और विदेश में काम करने की योजना पर आपत्ति थी।
हिमांशिका ने अपने दो-भाग वाले वीडियो में आरोप लगाया कि राधिका के माता-पिता, खासकर उनके पिता, उनके जीवन के हर पहलू को नियंत्रित करते थे और सालों तक भावनात्मक शोषण करते रहे। हालांकि, राधिका के परिवार ने इन आरोपों का खंडन किया है। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने हिमांशिका पर झूठी खबर फैलाने का आरोप लगाया, लेकिन उन्होंने अपने ताजा वीडियो में इन टिप्पणियों का जवाब देते हुए महिलाओं के लिए न्याय की मांग की।
राधिका की विदेश जाने की योजना
जांच से पता चला कि राधिका अपनी हत्या से कुछ दिन पहले अपने दुबई स्थित कोच से विदेश में काम करने के लिए बात कर रही थी। वह ऑस्ट्रेलिया, दुबई या चीन में नौकरी की तलाश में थी और अक्टूबर-नवंबर 2025 तक घर छोड़ने की योजना बना रही थी।
'पुरुषों को शिक्षित करने का समय'
हिमांशिका ने अपनी पोस्ट में समाज से अपील की कि पुरुषों को महिलाओं का सम्मान करना सिखाया जाए। उन्होंने कहा, 'माता-पिता को अपने बेटों को महिलाओं का सम्मान करना सिखाना चाहिए। बेटियों को सिर्फ सुरक्षित रहने की सलाह देना अब काफी नहीं है।' उनकी पोस्ट ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है, जहां कुछ लोग उनके समर्थन में हैं, तो कुछ उनकी आलोचना कर रहे हैं। राधिका यादव की हत्या ने न केवल उनके दोस्तों और प्रशंसकों को झकझोर दिया है, बल्कि महिलाओं के अधिकारों और परिवार में नियंत्रण जैसे मुद्दों पर भी सवाल उठाए हैं।
Tennis Player Radhika Yadav Murder Case Timeline: कब क्या हुआ? (10-22 जुलाई 2025)
- 10 जुलाई 2025: सुबह करीब 10:30 बजे, गुरुग्राम के सेक्टर-57, सुशांत लोक फेज-2 में 25 वर्षीय राज्य-स्तरीय टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की उनके पिता दीपक यादव ने घर की रसोई में गोली मारकर हत्या कर दी। राधिका को तीन से पांच गोलियां लगीं। अस्पताल ले जाते समय या पहुंचने पर उनकी मृत्यु हो गई।
- 11 जुलाई 2025: दीपक यादव ने हत्या की बात कबूल की, बताया कि उन्होंने अपनी .32 बोर लाइसेंसी रिवॉल्वर से अपराध किया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में पुष्टि: राधिका को चार गोलियां लगीं-तीन पीठ/कमर में और एक छाती पर। दीपक को अदालत में पेश किया गया, जहां उन्हें एक दिन की पुलिस हिरासत और बाद में 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
- 12-13 जुलाई 2025: राधिका की करीबी दोस्त और टेनिस खिलाड़ी हिमांशिका सिंह राजपूत ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किए। हिमांशिका ने आरोप लगाया कि दीपक ने तीन दिन पहले से हत्या की साजिश रची थी और राधिका की लाइफ सालों से कंट्रोल की जा रही थी।
- 14-18 जुलाई 2025: दीपक को राधिका की निजी टेनिस अकादमी और आर्थिक स्वतंत्रता को लेकर गांव-शहर में ताने सुनने पड़े, जिससे वह मानसिक दबाव में थे। दीपक ने दावा किया कि राधिका ने उनकी अकादमी बंद करने की मांग ठुकरा दी थी। परिवार के चाचा और भाई यह स्पष्ट नहीं कर सके कि हत्या के समय राधिका की मां कहां थीं, जिससे जांच और जटिल हुई।
ये भी पढ़ें- Radhika Yadav को मारने के पीछे है पूरी प्लानिंग? 3 दिन पहले ही दीपक घर लेकर आए थे पिस्टल?












Click it and Unblock the Notifications