राधिका आप्टे ने शर्ट और हवाई चप्पलों में शेयर की तस्वीर, बोलीं- हम सब जानवर हैं...

मुंबई, 27 जुलाई: फिल्म एक्ट्रेस राधिका आप्टे की हाल के दिनों में कोई फिल्म तो रिलीज नहीं हुई है लेकिन सोशल मीडिया के जरिए वो चर्चा में हैं। राधिका ने एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो काफी रिलेक्स मूड में बैठी नजर आ रह हैं। वो सिंगल शर्ट में हैं तो पैरों में हवाई चप्पल हैं। उनकी ये तस्वीर सोशल मीडिया पर चर्चा में है, कई लोग उनको पैंट ना होने को लेकर ट्रोल भी कर रहे हैं।

राधिका ने कहा- सब जानवर हैं

राधिका ने कहा- सब जानवर हैं

राधिका इस तस्वीर में जमीन पर बैठी हुई, जहां एक मेढक का स्टैच्यू रखा है। राधिका मेढक के जैसे ही पोज रही हैं। तस्वीर को पोस्ट करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा- हर कोई जानवर होता है। मैं मेंढक लग रही हूं और आप?

तस्वीर पर जमकर आ रहे कमेंट

तस्वीर पर जमकर आ रहे कमेंट

राधिका की इस तस्वीर पर सोशल यूजर्स लगातार कमेंट कर रहे हैं। कई यूजर्स ने अपने कमेंट में लिखा है कि क्या आप अपनी पैंट घर भूल आईं हैं। एक यूजर ने ऐसी फोटो खिंचाने के लिए उनकी बुराई भी की है। वहीं बहुत से यूजर्स ने उनके लुक की जमकर तारीफ भी की है।

ऋतिक रोशन और सैफ अली खान के साथ दिखेंगी राधिका

ऋतिक रोशन और सैफ अली खान के साथ दिखेंगी राधिका

साउथ की सुपरहिट फिल्म विक्रम वेधा के हिन्दी में बनने को लेकर काफी समय से चर्चा है। फिल्म में सैफ अली खान और ऋतिक रोशन के बाद अभिनेत्री राधिका आप्टे को भी लिए जाने की चर्चा है। बताया गया है कि राधिका आप्टे की इस फिल्म के मेकर्स से बात चल रही है। राधिका पिछली बार नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्म रात अकेली है में दिखी थीं। राधिका अब तक शोर इन द सिटी, बदलापुर, हंटर, माझी, पार्च्ड, पैडमैन और अंधाधुन जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। अपनी मुखरता और बोल्ड छवि को लेकर भी वो चर्चा में बनी रहती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+