Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

VIDEO: शादी समारोह में राधे मां का डांस, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

नई दिल्ली। खुद को देवी बताने वाली राधे मां विवादों में घिरती रही हैं। उनके खिलाफ कई मामले भी दर्ज कराए गए। अब एक बार फिर से राधे मां सूर्खियों में छा गई हैं। राधे मां एक वीडियो वायरल हुआ है,जिसमें वो एक शादी समारोह में डांस करती नजर आ रही हैं। राधे मां हमेशा की तरह लाल रंग के ड्रेस में डांस करती दिखी। उन्हें डांस करता देख उनके पास मौजूद भक्त भी झूमने लगे।

राधे मां का डांस

राधे मां का डांस

सोशल मीडिया पर राधे मां का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वो लाल रंग का गाउन पहनकर स्टेज पर डांस करने लगी। timesnownews की खबर के मुताबिक वीडियो जयपुर की एक शादी समारोह का है। शादी जयपुर में जाने-माने एमएम मिठाईवाला के मालिक मनमोहन गुप्ता की पोती की है। जिसमें शामिल होने राधे मां भी पहुंची थीं।

 राधे मां का डांस देख झूमने लगे भक्त

राधे मां का डांस देख झूमने लगे भक्त

वीडियो में देखा जा सकता है कि गाना बजते ही अचानक राधे मां झूमने लगी और फिर डांस में डूब गई। उनके पास मौजूद भक्त हाथ जोड़े खड़े रहे। कुछ लोग उन्हें देखकर झूमने लगे तो कुछ लोग हाथ जोड़कर बैठ गए। राधे मां का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। लोग इसे खूब शेयर कर रहे हैं तो वहीं लोग इस वीडियो पर खूब कमेंट भी कर रहे हैं। कमेंट करने वाले में कई लोग ऐसे भी हैं जो राधे मां के डांस का मजाक उड़ा रहे हैं। कोई उनके डांस के अंदाज को लेकर हंसी उड़ा रहा है तो कोई उनके डांस को फिल्मी गाने के साथ मैच कर रहा है।

 कौन हैं राधे मां

कौन हैं राधे मां

आपको बता दें कि खुद को देवी दुर्गा बताने वाली राधे मां का असली नाम सुखविंदर कौर है। अपने कारनामों की वजह से वो सूर्खियों में रही हैं।महज 10वीं तक पढ़ी राधे मां की 17 साल उम्र में शादी हो गई थी, लेकिन पति के साथ उनकी बनी नहीं, जिसके बाद वो आध्यात्म की ओर मुड़ गई और खुद को महंत घोषित कर दिया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वो अपने भक्तों की गोद में बैठने तक के पैसे लेती हैं। राधे मां पर प्रतारित करने, खुदकुशी के लिए उकसाने जैसे गंभीर मामले चल रहे हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+