राधे मां के भक्त करते हैं उनका ब्राइडल मेकअप, उन्हीं की खुशी के लिए पहनती हैं मिनी स्कर्ट
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। अपने उपर लग रहे गंभीर आरोपों को स्वघोषित धर्मगुरू राधे मां ने गलत बताया है। इसके अलावा राधे मां ने ब्राइडल मेकअप और मिनी स्कर्ट पहनने के राज से भी पर्दा उठाया है। अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में राधे मां ने कहा है कि ''मेरे भक्त मेरा मेकअप करते हैं। उन्होंने ही मुझे मिनी स्कर्ट पहनने को दिए। मैं उनकी खुशी के लिए ऐसा करती हूं। अगर वे खुश हैं तो मैं भी खुश हूं।''

राधे मां ने सफाई देते हुए कहा कि ''मैं एक फैमिली के साथ एक ट्रिप पर गई थी। मेरे भक्तों ने ही मुझे वे ड्रेस दिए और चाहते थे कि मैं उसे पहनूं।' राधे मां ने कहा कि उन ड्रेसेस को पहनने में क्या बुराई है, वे वल्गर नहीं हैं। आपसे किसने कह दिया कि साधु और साध्वी को सिर्फ एक ही तरह के कपड़े पहनने होते हैं। मैं सिर्फ भक्तों की सुनती हूं और अगर भक्त खुश हैं तो मैं खुश हूं।''

इंटरनेट पर शार्ट स्कर्ट वाली फोटो वायरल होने की बात पर राधे मां ने कहा कि मैं इन फोटोज़ के बारे में नहीं जानती। हो सकता है कि मेरी इमेज खराब करने के लिए किसी ने साजिश की हो। राधे मां ने मीडिया को भी आड़े हाथों लिया और कहा कि मीडिया में आ रही मेरी फोटोज पर्नसल हैं। मीडिया को कोई हक नहीं कि वे इन फोटोज को पब्लिश या यूज करें। यह उनकी गलती है। मैं इस रवैये से बहुत दुखी हूं।












Click it and Unblock the Notifications