छोटे-छोटे कपड़ों में नाचते हुए भक्त की गोद में चढ़ी राधे मां, वीडियो वायरल

नई दिल्ली। विवादित स्वघोषित धर्मगुरू राधे मां का एक वीडियो सामने आया है, इसमें वो एक पार्टी में डांस करती दिख रही है। ये वीडिया कब और कहां का है, इसको लेकर स्पष्ट नहीं हो पाया है लेकिन इस वीडियो में जिस तरह की हरकत राधे मां कर रही है उसके चलते ये वायरल हो रहा है। वीडियो में राधे डांस करती दिख रही है, वो डांस करते हुए अपने पास खड़े एक शख्स की गोद मे उछलकर चढ़ती दिख रही है। वो इस शख्स की गोद मे थोड़ा अजीब तरह से डांस कर रही है।

राधे मां का विवादों से नाता पुराना है। हाल ही में एक और वीडियो उनका आया था जिसमें वो पुलिस वालों के साथ गाना गाते हुए दिख रही हैं। यह वीडियो देश की राजधानी दिल्ली के जीटीबी इन्क्लेव में नवरात्रि के दौरान सामने आया था, इसमें 5 पुलिस वाले राधे मां के साथ गाना गा रहे है। वीडियो के आखिर में राधे मां जय श्रीराम का नारा लगाया और फिर कहा कि सभी देशवासियों को मिलजुल कर रहना चाहिए।

एसएचओ की कुर्सी पर बैठी
थाने में ही राधे मां एसएचओ की कुर्सी पर बैठ गई थी, इसको लेकर भी विवाद हुआ इस पर राधे मां ने कहा कि 'मैं रामलीला देख रही थी और मुझे टॉयलेट जाना था तभी किसी ने बताया कि बगल मे पुलिस स्टेशन है और मैं वहां चली गई। निकलते वक्त वहां मुझे कुर्सी दिखी और मै बैठ गई थी।' 28 सितम्बर को राधे मां की विवेक विहार पुलिस स्टेशन के एसएचओ की कुर्सी पर बैठी तस्वीर वायरल होने पर एसएचओ संजय शर्मा को निलंबित कर दिया गया। यह मामला संज्ञान में आते ही एसएचओ सहित 6 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है। डीसीपी शहादरा इस मामले की जांच कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+