कल्कि महोत्सव में जमकर नाचीं राधे मां, लोग भी झूमे
अक्सर विवादों में रहने वाली स्वघोषित धर्म गुरू राधे मां एक बार फिर चर्चाओं में हैं। यूपी के सम्भल में कल्कि महोत्सव के दौरान राधे मां ने जमकर डांस किया।
संभल। अक्सर विवादों में रहने वाली स्वघोषित धर्म गुरू राधे मां एक बार फिर चर्चाओं में हैं। यूपी के सम्भल में कल्कि महोत्सव के दौरान राधे मां ने जमकर डांस किया।

मौका था संभल जिले में श्री कल्कि महोत्सव के 10वें आयोजन का। इस कार्यक्रम में आचार्य प्रमोद कृष्णम, राधे मां और स्वामी चक्रपाणि महाराज मौजूद थे।
आयोजन में सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए कई गायक मौजूद थे।
अलग-अलग सिंगर ने अपने सुरों से कार्यक्रम में खूब जलवे बिखेरे लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा में रहा राधे मां का डांस।
मंच पर सिंगर राम शंकर ने जैसे ही अपने गीतों की शुरुआत की, कार्यक्रम में मौजूद भक्त झूमने लगे। कार्यक्रम आगे बढ़ा तो राधे मां भी झूमने से खुद को रोक नहीं पाई।
राधे मां ने जमकर डांस किया। इस दौरान दूसरे साधु-संत पर भी डांस करते हुए नजर आए।
कल्कि महोत्सव में जहां सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही, वहीं राधे मां के डांस को लेकर भी चर्चाएं रहीं। हाल ही में कुछ दिन पहले भी राधे मां के डांस का एक वीडियो आया था।












Click it and Unblock the Notifications