खुद को देवी बताने वाली राधे मां ने उजार दी बसी-बसाई जिंदगी, केस दर्ज

नयी दिल्ली। पहले संत रामपाल, फिर संत आसाराम बापू और अब खुद को देवी का अवतार बताने वाली राधे मां अब विवादों में घिर गई हैं। राधे मां के खिलाफ एक महिला भक्त ने केस दर्ज कराया है। मुंबई के बोरीवली इलाके में राधे मां सहित 7 लोगों पर केस दर्ज किया गया है।

radha maa

महिला ने राधे मां और अपने पति सहित 7 लोगों पर प्रताड़ना और मारपीट का केस दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि राधे मां की वजह से उसकी बसी-बसाई जिंदगी तबाह हो गई। महिला के आरोप के मुताबिक राधे मां के कहने पर पीड़िता के ससुरालवालों ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया।

राधे मां के कहने पर ही ससुराल वालों ने उसके माता-पिता से दहेज की डिमांड की। लड़की के घरवालों से पैसे के लिए दबाव डाला। महिला ने ये भी आरोप लगाया कि राधे में ने महिला के परिवार से अपनी शान-शौकत के हिसाब से तैयारी करने के कहा। लड़कीवालों से हेलीकॉप्टर और मंहगी गाड़ियों से आने को कहा, लेकिन जब लड़कीवाले ऐसा नहीं कर सके तो लड़की को प्रतारित करना शुरु कर दिया।

महिला का आरोप है कि उससे शादी के बाद राधे मां के बोरीवली स्थित आश्रम में नौकरों की तरह काम कराया जाता था।इतनी ही नहीं राधे मां पर महिला कोमारने-पीटने का भी आरोप लगा है। महिला ने आरोप लगाते हुए कहा कि राधे मां के कहने पर ही उसके घरवालों ने उसे घर से निकाल दिया। जिसके बाद उनसे अपने ससुराल वालों समेत राधे मां के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+