कौन है विवादों में घिरा बंगाल का सिख मंत्री? जानते हैं उनकी 10 खास बातें

नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) रचपाल सिंह को मंगलवार के अखबारों में आपने अपने जूते अपने एक कर्मी से बंधवाते हुए जरूर देखा होगा। वे पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री हैं।

रचपाल सिंह की काफी निंदा भी हो रही है कि वे इस तरह का व्यवहार कैसे कर सकते हैं। आइये जाने उनके बारे में 10 खास बातें-

  • रचपाल सिंह मूल रूप से पंजाब के जालंधर से हैं।
  • वे आईपीएस अफसर हैं पश्चिम बंगाल कैडर के ।
  • रचपाल सिंह आजकल पश्चिम बंगाल की ममता बैनर्जी सरकार में योजना मंत्री हैं।
  • वे 2011 के राज्य विधानसभा चुनाव में तरकेश्वर सीट से जीते थे। ये सीट हुगली के करीब है।
  • रचपाल सिंह ने पुलिस की नौकरी से रिटायर होने के बाद त्रिणमूल कांग्रेस को ज्वाइन किया था।
  • उन्होंने पहले टुरिज्म मंत्रालय का काम भी देखा है।
  • उनकी शिक्षा जालंधर के गर्वमेंट ट्रेनिंग कालेज से हुई।
  • वे धारा प्रवाह बांग्ला भी बोल लेते हैं। उन्होंने बांग्ला साहित्य का भी गहन अध्ययन किया है।
  • रचपाल सिंह के पिता स्वर्गीय भगत सिंह सामाजिक कार्यकर्ता थे।
  • रचपाल सिंह बंगाल में बहुत से गुरुद्वारों के मैनेजमेंट को भी देखते रहे।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+