महिला ने आर माधवन को कहा- आपने ड्रग्स के चक्कर में खुद को बर्बाद कर लिया, एक्टर ने दिया ये जवाब

नई दिल्ली। अभिनेता आर माधवन (R Madhvan) दक्षिण भारत और बॉलीवुड दोनों ही इंडस्ट्री में लोकप्रिय हैं। सोशल मीडिया पर भी वो सक्रिय रहते हैं। हाल ही में एक महिला ट्विटर यूजर ने उनके लिए ऐसा कुछ लिख दिया, जिसकी सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है। डॉ अनुषा भंडाकर नाम की ट्विटर यूजर ने आर माधवन को ड्रग्स लेने का आदी बताते हुए कहा कि इस आदत से ही तुमने अपना करियर खत्म कर लिया। इस पर आर माधवन ने जो जवाब दिया, वो भी खूब वायरल हो रहा है।

 आर माधवन को कहा- नशेडी

आर माधवन को कहा- नशेडी

डॉ अनुषा भंडाकर ने आर माधवन को टैग करते हुए ट्विटर पर लिखा, मैडी कभी मेरे दिल की धड़कन थे, मेरे बहुत ज्यादा पसंदीदा। अब जब माधवन को शराब और ड्रग्स के पीछे अपना शानदार करियर, सेहत, पैसा बर्बाद करते हुए देखती हूं तो बहुत निराशा होती है। उन्होंने जब 'रहना है तेरे दिल में' से बॉलिवुड में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी तो वह एक खिलती हुई कली जैसे थे, अब उन्हें देखो तो उनका चेहरा और उनकी आंखें... सारी बातें कह देती हैं।

माधवन ने दिया ये जवाब

माधवन ने दिया ये जवाब

इस महिला के कमेंट पर रिप्लाई करते हुए आर माधवन ने लिखा, 'ओह... तो यह आपने पता लगाया है? अब तो मैं आपके मरीजों के लिए फिक्र कर रहा हूं। मुझे तो लगता है कि शायद आपको खुद एक डॉक्‍टर से सलाह लेने की जरूरत है। आर माधवन को उनके फैंस के साथ-साथ साथी कलाकारों का भी साथ मिल गया है। कई यूजर्स ने माधवन की तरफदारी करते हुए अनुषा को इस तरह की बात कहने के लिए लताड़ लगाई है।

माधवन के नाम पर कई हिट फिल्में

माधवन के नाम पर कई हिट फिल्में

मूल रूप से चेन्नई के रहने वाले आर माधवन ने 2001 में आई फिल्म 'रहना है तेरे दिल में' से पहचान बनाई थी। 'रंग दे बसंती', फिर 3 इडियट्स और तनु वेड्स मनु में उनकी एक्टिंग की भी काफी तारीफ हुई है। दक्षिण भारत में भी उन्होंने काम किया है। कई पुरस्कार भी उनको मिले हैं। इन दिनों माधवन रॉकेट्री- द नम्बी इफेक्ट पर काम कर रहे हैं। ये फिल्म एयरोस्पेस इंजीनियर नंबी नारायण की जिंदगी पर आधारित है। आर माधवन फिल्म में नंबी नारायण का रोल निभाते हुए नजर आने वाले हैं।

ये भी पढ़ें- Delhi riots Case: दिल्ली दंगे की जांच कर रहे चार पुलिसकर्मियों का आउट ऑफ टर्न प्रमोशन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+