Pradyuman Murder Case: ये वो 10 सवाल जो बताते हैं कि अशोक नहीं कोई और है गुनाहगार?
गुरुग्राम। 8 सितंबर की सुबह उस मां बाप के पैरों तले जमीन खिसक गई जब उन्हें यह पता चला कि जिस बच्चे को कुछ देर पहले वो स्कूल में छोड़कर आए हैं, उसके मौत की खबर आ गई। घटना दिल्ली से सटे हरियाणा स्थित गुरुग्राम रायन इंटरनेशन स्कूल की है। 8 सिंतबर को घटना वाले दिन ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी बस का कंडक्टर है और उसने अपना गुनाह कबूल भी कर लिया है। बकौल आरोपी कंडक्टर अशोक उसने स्कूल के दूसरी कक्षा में पढ़ने वाले प्रद्युम्न के साथ कुकर्म करने की कोशिश की थी। अशोक ने मीडिया के सामने यह भी कबूल किया कि उसकी बुद्धि भ्रष्ट हो गई थी। हालांकि प्रद्युम्न के माता और पिता पहले दिन से कह रहे हैं कि कंडक्टर आरोपी नहीं है। इतना ही नहीं प्रद्युम्न के माता पिता के कुछ ऐसे सवाल हैं जिन के आधार पर उनकी इस बात को मिल रहा है कि कंडक्टर अशोक आरोपी नहीं है।

ये है प्रद्युम्न के पिता के सवाल
- प्रद्युम्न के पिता वरुण ठाकुर का कहना है कि उन्हें स्कूल प्रबंधन के खिलाफ बहुत सारी कड़ियां दिख रही हैं। आखिर वो कड़ी जांच टीम को क्यों नहीं दिख रही है या फिर उन्हें जानबूझकर नरअंदाज किया जा रहा है। वरुण की मांग है कि इस पूरे मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की निगरानी में जांच हो।
- वरुण का कहना कि प्रद्युम्न की मौत से जागना होगा। सिस्टम को भी जगाना है। जिम्मेदारी की निगरानी हो। उनका कहना है कि कंडक्टर को सामने लाया जा रहा है उसके पीछे कोई और है।
- वरुण का यह भी कहना है कि जांच सिर्फ बात की हो रही है कि स्कूल लापरवाह है। लेकिन प्रद्युम्न की हत्या का सच सामने नहीं आ रहा है। इसका पता नहीं चल रहा है। इस मामले का कोई भी आरोपी नहीं बचना चाहिए।
- सबसे पहला सवाल ये है कि यदि कंडक्टर अशोक ने ही हत्या की है तो उसकी शर्ट पर खून के निशान क्यो नहीं मिले?
- दूसरा सवाल यह है कि जब जिस जगह पर हत्या हुई थी उसे साफ क्यों करा दिया गया? क्या स्कूल प्रशासन और पुलिस ने सबूत मिटाने के लिए उस जगह को साफ करवाया गया।
- सवाल ये है कि हत्या के बाद प्रद्युम्न की पानी की बोतल आखिर किसने और क्यों साफ कराया?
- इतना ही नहीं प्रद्युम्न की हत्या में जो चाकू इस्तेमाल किया गया था वो इतना साफ कैसे था? क्या उसे इसलिए साफ किया गया ताकि चाकू पर उंगलियों के निशान हटाए जा सकें?
- वो स्कूल जहां तमाम लोग सुबह से ही मौजूद रहते हो, जहां प्रद्युम्न की हत्या हुई वहां पास में ही क्लासरूम्स थे, किसी ने भी उसकी चीख क्यों नहीं सुनी?
- हत्या के आरोपी अशोक ने यह कबूल किया था कि उसने प्रद्युम्न के साथदुष्कर्म करने की कोशिश की। जब प्रद्युम्न के गले पर चाकू से वार कर दिया। पुलिस का भी कहना है कि उनके पास इसके सबूत हैं। प्रद्युम्न के कपड़े भी इसकी जांच के लिए भेजे गए हैं।
- लोगों के जहन में ये सवाल भी है कि आखिर अचानक से स्कूल के सीसीटीवी कैसे खराब हो गए? क्या असली आरोपी को बचाने के लिए ऐसा किया गया?
- अशोक ने कहा कि उसने 5 मिनट के भीतर उसने ये सब किया, सवाल ये है कि आखिर कैसे पांच मिनट के भीतर एक भी बच्चा नहीं आया?
- इतना ही नहीं जहां प्रद्युम्न की हत्या हुई उस बाथरूम के दरवााजे के ठीक सामने कॉरिडोर है, जहां से लोगा आते जाते हैं, क्या किसी ने इतना ध्यान नहीं दिया?
Recommended Video


सोशल मीडिया में तैर रहे हैं ये सवाल
इन सवालों से इतर कुछ सवाल सोशल मीडिया पर भी तैर रहे हैं। लोग अपने इन सवालों के जरिए पुलिस की कार्यप्रणाली और जांच करने के तरीके पर सवाल कर रहे हैं।

चाकू इतना साफ कैसे था?

CCTV कैसे हुआ खराब?

सुप्रीम कोर्ट ने दी है नोटिस
गौरतलब है कि आज मृतक प्रद्युम्न के पिता वरुण सुप्रीम कोर्ट गए थे, जहां उनकी अर्जी पर सुनवाई हुई। सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार, हरियाणा सरकार , केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड और रायन इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंधन को नोटिस दिया है।












Click it and Unblock the Notifications