अब IIT के पेपर में नोटबंदी और 'सोनम गुप्ता बेवफा है' पर पूछे गए सवाल
प्रोबेबिलिटी के पेपर में सोनम गुप्ता की बेवफाई पर सवाल पूछे गए हैं। यह सवाल इंटरनेट पर काफी चर्चा में है।
लखनऊ। इंटरनेशनल लेवल पर चर्चित होने के बाद अब देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों में भी 'सोनम गुप्ता बेवफा है' और नोटबंदी का मामला पहुंच गया है।
IIT में सोशियोलॉजी और प्रोबेबिलिटी के पेपर में सोनम गुप्ता की बेवफाई और नोटबंदी के असर पर सवाल पूछे गए।

प्रोबेबिलिटी के पेपर में सोनम गुप्ता पर सवाल
आईआईटी गुवाहाटी में इलेक्ट्रिकल इंजीनयरिंग के एक प्रोफेसर ने स्टूडेंट्स को प्रोबेबिलिटी के पेपर में 'सोनम गुप्ता बेवफा है' पर एक सवाल सॉल्व करने को दिया।
'सोनम गुप्ता बेवफा है' पर पूछा गया सवाल इंटरनेट पर काफी चर्चा में है। आईआईटी गुवाहाटी के एक स्टूडेंट ने इसे शेयर किया है और उसका कहना है कि इस पर काफी अच्छा रिस्पॉन्स आ रहा है। अन्य जगहों के आईआईटी के स्टूडेंट्स के बीच भी यह सवाल वायरल हो रहा है।
सोशियोलॉजी के पेपर में नोटबंदी पर सवाल
आईआईटी दिल्ली में सोशियोलॉजी के क्वेश्चन पेपर में नोटबंदी और आत्महत्या के बीच संबंधों पर सवाल किए गए हैं। पूछा गया कि डिमोनेटाइजेशन के बाद भारत में सुसाइड रेट पर क्या असर हुआ है? इसके बाद सुसाइड रेट बढ़ेगा या कम होगा?
इस बारे में पूछे जाने पर आईआईटी दिल्ली के ह्यूमेनिटीज डिपार्टमेंट के हेड प्रोफेसर रविंदर कौर का कहना है कि हमारी कोशिश होती है कि समाज विज्ञान के विषयों में समसामयिक मुद्दों के जरिए थ्योरीज को स्टूडेंट्स को समझाया जाए।
उन्होंने कहा कि सिर्फ किताब में लिखी बातों को फिर से प्रस्तुत करना पर्याप्त नहीं है। इसे आसपास हो रही घटनाओं से जोड़कर पढ़ाने पर स्टूडेंट्स भी रुचि लेते हैं और उनमें लॉजिकली व क्रिएटिवली सोचने की क्षमता बढ़ती है।
नोटबंदी के बाद वायरल हुई थी सोनम गुप्ता
पीएम नरेंद्र मोदी ने जब नोटबंदी की घोषणा की, उसके बाद सोनम गुप्ता फेमस हो गई और यह इतना वायरल हुआ कि इंटरनेशनल मीडिया में भी इसकी चर्चा हुई।
दरअसल 10 रुपए के नोट पर किसी ने 'सोनम गुप्ता बेवफा है' लिखा था जो पिछले कुछ सालों से इंटरनेट पर था। जैसे ही नोटबंदी की घोषणा हुई, इंटरनेट पर पड़ा यह नोट वायरल हो गया।
इसके बाद 'सोनम गुप्ता बेवफा है' लिखा हुआ 2000 का नोट भी वायरल हो गया। सोनम गुप्ता पर वीडियो बनाए गए जो फेसबुक और ह्वाट्सएप पर लोगों ने खूब शेयर किए।












Click it and Unblock the Notifications