सपा में हो चुका है कौमी एकता का विलय, शिवपाल बोले- सांप्रदायिकता रूपी रावण को मारेंगे
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने बुधवार को कौमी एकता दल के सपा में विलय की आधिकारिक घोषणा कर दी है। उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव के फैसले के बाद कौमी एकता दल का सपा में विलय हुआ है।

प्रदेश में अपनी टीम का ऐलान करने के बाद शिवपाल ने कहा कि कौमी एकता दल का विलय हो चुका है। सारे फैसले मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सलाह से हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी प्रदेश में सांप्रदायिकता रूपी रावण का संहार करेगी।
मुलायम के आदेश पर लिया गया फैसला
शिवपाल सिंह यादव ने कहा, 'नेताजी (मुलायम सिंह यादव) के आदेश पर कौमी एकता दल का विलय हो चुका है। राजकिशोर सिंह पर विचार किया जाएगा।'
80 सदस्यीय सीट का ऐलान
यूपी में चुनाव से पहले शिवपाल ने अपनी 80 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है। उन्होंने टीम में अपने करीबियों को खूब जगह दी है।
अमनमणि को टिकट देने पर भी दिया जवाब
अमनमणि त्रिपाठी को टिकट देने के सवाल पर उन्होंने कहा कि सारा की मां सीमा उनसे नहीं मिली। अगर वह मिलेंगी तो उनकी बातों पर विचार किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications