वडाली ब्रदर्स की जोड़ी टूटी, प्यारे लाल वडाली का निधन
नई दिल्ली। पूरे विश्व में अपनी सूफी गायकी की कला को पहुंचा वाले वडाली ब्रदर्स की जोड़ी आज टूट गई। पद्मश्री पूर्णचंद वडाली के छोटे भाई प्यारे लाल वडाली का 75 वर्ष की उम्र में आज देहांत हो गया। वो बीते कुछ समय से बीमार चल रहे थे। शुक्रवार सुबह उन्हें दिल का दौरा पड़ा। पंजाब स्थित अमृतसर के फोर्टिस अस्पताल में प्यारे लाल ने आखिरी सांस ली।

अमृतसर के ही एक गांव के निवासी वडाली ब्रदर्स ने दुनिया भर में अपनी गायकी के दम पर नाम कमाया। दोनों ने अपनी गायकी की शुरुआत जालंधर स्थित हरबल्लाह मंदिर से की थी। वे काफियन, गज़ल और भजन सहित गायन के विभिन्न शैलियों में माहिर हैं। वडाली ब्रदर्स रंगरेज मेरे (तनु वेड्स मनु, 2011) और इक तू ही तू ही (मौसम, 2011) जैसे बॉलीवुड गीतों के लिए प्रसिद्ध हैं।












Click it and Unblock the Notifications