मोटापे के चलते गर्लफ्रेंड में छोड़ा, दिल टूटने पर लड़के ने किया ऐसा काम, अब हर कोई देखकर है हैरान

नई दिल्ली, 23 अगस्त: आजकल की भागदौड़ भरी लाइफ में लोगों के पास अपनी हेल्थ के लिए समय नहीं है। नतीजा ये होता है लोग मोटापे के शिकार हो जाते हैं। लोग उनका मजाक उड़ाने लगते हैं। जिससे उनके कॉन्फिडेंस में कमी आ जाती है। यही नहीं इसका असर बार लोगों के रिलेशनशिप पर देखने को मिलता है। हाल ही में एक ऐसा मामला सामने आया जहां एक लड़के ने अपना वजन सिर्फ इसलिए कम किया क्योंकि उसकी गर्लफ्रेंड उसके मोटापे के चलते उसे छोड़ दिया था। लड़के ने उस लड़की को इसका जवाब अपनी शानदार बॉडी बनाकर दिया।

गर्लफ्रेंड ने 'मोटा' बोलकर किया डंप

गर्लफ्रेंड ने 'मोटा' बोलकर किया डंप

डेली स्टार की खबर के मुताबिक, एक पुवी नाम के लड़के को उसकी गर्लफ्रेंड ने उसके मोटापे के चलते डंप कर दिया था। उस समय पुवी का वजन 139 किलो था। जो उसके लिए परेशानी का कारण बन गया था। गर्लफ्रेंड द्वारा छोड़े जाने के बाद पुवी ने अपना वजन कम करने का फैसला लिया। एक साल की कड़ी मेहनत के चलते वह अपना वजन 69 किलो तक कम करने में सफल रहे।

1 साल में कम किया 70 किलो वजन

1 साल में कम किया 70 किलो वजन

पुवी ने बताया कि, मैं हमेशा जैकेट पहनता था, इसकी वजह थी उसका ओवरवेट होना। उसकी गर्लफ्रेंड ने उसे यह कहकर छोड़ दिया था कि वह बहुत मोटा है। जिसके सुनकर पुवी का दिल टूट गया। इसके बाद पुवी ने अपनी लाइफस्टाइल चेंज करने का फैसला लिया। पुवी ने अपना वजन कम करने के लिए जिम ज्वाइन किया। खूब मेहनत की, पसीना बहाया।

1 साल की मेहनत ने बना दिया स्टार

1 साल की मेहनत ने बना दिया स्टार

उनकी इस मेहनत का रिजल्ट अब दिखने लगा है। अब वह एकदम फिट हैं। उनके शानदार एब्स और मसल्स हैं। जहां पहले उनको बहुत बड़े साइज के कपड़े आते थे। अब वह नार्मल कपड़े पहनते हैं। पुवी को पहले XXXL साइज आता था लेकिन अब उसे L साइज के कपड़े पहन रहे हैं। यही नहीं पुवी का चेहरा भी एकदम बदल गया है। उनके गोलमोल चेहरे पर अब जॉ लाइन दिखने लगी है।

पुवी ने शेयर की अपनी जर्नी

पुवी ने शेयर की अपनी जर्नी

पुवी ने टिकटॉक पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उसने अपनी फिटनेस जर्नी को बताया। पुवी ने अपनी फोटो भी शेयर की जिसमें वह नीले रंग की जैकेट पहना है और उसके बगल में उसकी एक्स गर्लफ्रेंड खड़ी हुई है। पुवी ने जिम में एक्सरसाइज करने के साथ-साथ अपनी डाइट पर भी खास ध्यान दिया क्योंकि वर्कआउट से ज्यादा डाइट पर भी ध्यान दिया।

पुवी ने वजन कम करने में इन बातों का रखा ख्याल

पुवी ने वजन कम करने में इन बातों का रखा ख्याल

पुवी का वजन अब नॉर्मल हैं। वह पहले से अधिक आकर्षक दिखते हैं। यही नहीं उनके ड्रेसिंग स्टाइल में भी काफी परिवर्तन देखने को मिला है। पुवी के इस बॉडी ट्रांसफोरमेशन को देख अब उनकी गर्लफ्रेंड भी पछता रही होगी। पुवी का डाइट में हरी सब्जियां , अंडे, चिकन, और प्रोटीन समेत कई खाने की चीजें शामिल होती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+