Putin Talk With PM Modi: 'आतंकवाद को बख्शा नहीं जाएगा', पुतिन का भारत को सपोर्ट, अब पाकिस्तान का क्या होगा?

Putin Talk With PM Modi : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए दर्दनाक आतंकी हमले के बाद रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन किया। इस बातचीत में पुतिन ने न सिर्फ इस हमले की कड़ी निंदा की, बल्कि भारत को भरोसा भी दिलाया कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में रूस भारत के साथ पूरी मजबूती से खड़ा है।

22 अप्रैल को पहलगाम के बैसरन इलाके में जो हमला हुआ, उसने पूरे देश को झकझोर दिया था। 26 लोगों की जान गई, जिनमें ज़्यादातर टूरिस्ट थे। ये जगह आमतौर पर अपने खूबसूरत नजारों के लिए जानी जाती है, लेकिन उस दिन वहां खून और खौफ का मंजर था।

Putin Talk With PM Modi

पुतिन का कड़ा संदेश: आतंकवाद को बख्शा नहीं जाएगा

पुतिन ने साफ शब्दों में कहा कि इस हमले के पीछे जो लोग हैं और जो उन्हें समर्थन दे रहे हैं, उन्हें सजा मिलनी ही चाहिए। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक्स (पहले ट्विटर) पर इस बातचीत की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुतिन ने पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना भी जताई।

इस घटना के करीब दो हफ्ते बाद रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन करके न सिर्फ इस हमले की निंदा की, बल्कि भारत को आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में 'पूर्ण समर्थन' देने का भरोसा भी दिया। पुतिन ने कहा कि जो लोग इस हमले के पीछे हैं और जो उनकी मदद कर रहे हैं, उन्हें कानून के सामने लाया जाना चाहिए और सजा मिलनी ही चाहिए। ये बात भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक्स (पहले ट्विटर) पर साझा की।

बदलते समीकरण, बदलती रणनीति

एक समय था जब रूस (सोवियत यूनियन) पाकिस्तान को सैन्य ताकत देने के लिए राज़ी था। लेकिन वक्त बदला। अफगान युद्ध, अमेरिका की भूमिका और भारत की कूटनीति ने रूस को भारत का स्थायी रणनीतिक साझेदार बना दिया। अब राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, खुले मंचों से आतंकवाद के खिलाफ भारत के स्टैंड को 'वैध और आवश्यक' बता रहे हैं।

महबूबा मुफ्ती का दिल छू लेने वाला संदेश

पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती भी हाल ही में पहलगाम पहुंचीं और स्थानीय लोगों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि कश्मीर के लोग अमरनाथ यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं और बाकी पर्यटकों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने साफ कहा, 'यात्री हमारे मेहमान हैं, और कश्मीर उनका स्वागत करने को तैयार है। पहलगाम में कभी यात्रियों पर हमला नहीं हुआ।'

भारत-रूस रिश्तों को और गहरा करने की बात

फोन पर हुई बातचीत में पीएम मोदी और पुतिन ने सिर्फ हमले की चर्चा नहीं की, बल्कि भारत और रूस के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने पर भी सहमति जताई। प्रधानमंत्री मोदी ने पुतिन को इस साल के अंत में भारत में होने वाले वार्षिक शिखर सम्मेलन में आने का न्योता भी दिया।

इसके साथ ही, मोदी ने पुतिन को 9 मई को मनाए जाने वाले विजय दिवस की 80वीं वर्षगांठ की बधाई दी। हालांकि, खबरें हैं कि भारत-पाक तनाव के चलते मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शायद इस साल रूस में होने वाले विजय दिवस समारोह में शामिल नहीं हो पाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+