VIDEO: पुतिन और PM मोदी के बीच कार में क्या-क्या हुई बात? रूसी राष्ट्रपति ने खुद किया खुलासा
Vladimir Putin India Visit: राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भारत दौरे का आज दूसरा दिन है। दिल्ली पहुंचने से पहले पुतिन ने इंडिया टुडे को एक एक्सक्लूसिव इंटरव्यू दिया है। इस दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण वैश्विक मुद्दों पर बात की, लेकिन सबसे दिलचस्प खुलासा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हुई उनकी उस यादगार कार सवारी को लेकर किया।
यह इंटरेक्शन दोनों नेताओं के बीच सबसे ज्यादा चर्चित और फोटो खींचे गए पलों में से एक बन गया था। यह खास बातचीत क्रेमलिन के ऐतिहासिक एकातेरिना (कैथरीन) हॉल के अंदर हुई। पुतिन से 1 सितंबर को चीन में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन के दौरान हुई उस बहुचर्चित सवारी पर टिप्पणी मांगी गई।

पुतिन का खुलासा
रूसी राष्ट्रपति ने स्पष्ट किया कि, 'पीएम मोदी के साथ कार की सवारी का विचार मेरा था। यह हमारी दोस्ती का प्रतीक था।'
सफर के दौरान किस मुद्दे पर हुई बात?
पुतिन ने बताया कि यह पहले से तय नहीं थी। उन्होंने कहा, 'हम बाहर निकले, मेरी कार (बुलटप्रूफ ऑरस सीनेट लिमोजिन) वहीं खड़ी थी, और मैंने सुझाव दिया कि हम एक साथ चलें। यह कोई पहले की प्लानिंग नहीं थी, हम बस दो दोस्तों की तरह कार में बैठ गए।' उन्होंने आगे कहा कि उन्होंने पूरे सफर के दौरान बात की और मुख्य रूप से शिखर सम्मेलन के एजेंडे पर चर्चा की।
रिपोर्ट्स के अनुसार, होटल पहुंचने के बाद भी दोनों नेताओं ने औपचारिक द्विपक्षीय बैठक में जाने से पहले कार के अंदर 45 मिनट तक अपनी बातचीत जारी रखी। इस दौरान ऊर्जा, रक्षा और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा हुई।
PM मोदी ने किया था पोस्ट
उस समय प्रधानमंत्री मोदी ने इस ख़ास कारपूल की एक तस्वीर X पर (ट्विटर) पोस्ट की थी। उन्होंने कैप्शन में लिखा था, 'SCO शिखर सम्मेलन स्थल पर कार्यवाही के बाद, राष्ट्रपति पुतिन और मैंने अपनी द्विपक्षीय बैठक के स्थल तक एक साथ यात्रा की। उनके साथ बातचीत हमेशा ज्ञानवर्धक होती है।' रूसी राष्ट्रपति पुतिन आज (गुरुवार) शाम को अपनी दो दिवसीय ऐतिहासिक राजकीय यात्रा पर भारत पहुंचेंगे।
यह यात्रा कई मायनों में महत्वपूर्ण है:
- यह भारत-रूस रणनीतिक साझेदारी की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर हो रही है।
- यह यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद पुतिन की भारत की पहली यात्रा है।
शुक्रवार यानि आज दोनों नेता द्विपक्षीय वार्ता करेंगे, जिसके बाद कई समझौतों पर हस्ताक्षर किए जाएंगे और एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी।












Click it and Unblock the Notifications