Puthuppally by election: ओमान चांडी के बेटे को मिली ऐतिहासिक जीत, CPM के जैक सी थॉमस को दी मात

Puthuppally by election result 2023: केरल में पुथुपल्ली विधानसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव में कांग्रेस ने भारी जीत हासिल की, जो लंबे समय से उसके दिवंगत दिग्गज ओम्मन चांडी के पास थी।

10वें दौर की गिनती के बाद, कांग्रेस उम्मीदवार चांडी ओमन ने पहले ही अपने एलडीएफ प्रतिद्वंद्वी, सीपीआई (एम) के जैक सी थॉमस पर लगभग 37,000 वोटों की बढ़त बना ली थी। यह 2011 के विधानसभा चुनावों में उनके पिता ओमन चांडी के 33,255 वोटों के उच्चतम जीत अंतर से पहले ही अधिक था।

Puthuppally by election result 2023

इस संबंध में बात करते हुए कांग्रेस नेता एके एंटनी ने कहा कि मैं इन नतीजों की उम्मीद कर रहा था क्योंकि पुथुपल्ली के लोग उन लोगों को दंडित करने का इंतजार कर रहे थे... ये उन लोगों के खिलाफ पुथुपल्ली में लोगों की अदालत द्वारा दी गई सजा है... सीपीएम और सरकार से मेरा अनुरोध है, कृपया लोगों को बताएं कि हमने जो किया उसके लिए हमें खेद है...'

चांडी ने अब तक सभी बूथों पर स्पष्ट बढ़त बना ली है, हर दौर की गिनती के दौरान कम से कम 60% वोट सुनिश्चित किए हैं। बीजेपी उम्मीदवार जी लिगिन लाल काफी पीछे हैं, उन्हें अब तक गिने गए वोटों में से केवल 6.41% वोट मिले हैं, जो अब तक का सबसे खराब प्रदर्शन हो सकता है।

चांडी के लिए भारी समर्थन का संकेत इस तथ्य से भी मिलता है कि वो सभी आठ पंचायतों में स्पष्ट बढ़त बनाए हुए हैं, हालांकि सीपीआई (एम) 2020 से उनमें से छह पर शासन कर रही है। जैक अपनी गृह पंचायत में भी काफी पीछे चल रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+