उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद की आज शपथ लेंगे पुष्कर सिंह धामी

नई दिल्ली, 04 जुलाई। भाजपा नेता पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री की आज शाम 6 बजे शपथ लेंगे। वह प्रदेश के 11वें मुख्यमंत्री होंगे। अहम बात है कि पिछले चार महीनों में वह प्रदेश के तीसरे मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। धामी खाटिमा विधानसभा क्षेत्र से आते हैं। आज धामी के साथ कई कैबिनेट मंत्री भी शपथ लेंगे। दरअसल पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद शुक्रवार को 57 विधायकों ने धामी को अपना नेता चुनने का फैसला लिया। विधायक दल की बैठक नरेंद्र सिंह तोमर के साथ हुई, जिसके बाद धामी को मुख्यमंत्री पद के लिए चुना गया। वहीं धामी को मुख्यमंत्री पद के लिए चुने जाने के बाद पार्टी के भीतर नाराजगी की खबरों पर भाजपा विधायक धन सिंह रावत ने कहा कि हर कोई इस फैसले से उत्तराखंड में खुश है। आज सिर्फ मुख्यमंत्री शपथ लेंगे।

Recommended Video

    Pushkar Singh Dhami Oath: पुष्कर धामी शाम 5 बजे लेंगे Uttarakhand के CM पद की शपथ | वनइंडिया हिंदी
    uttrakhand

    उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने शुक्रवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। संवैधानिक संकट की वजह से रावत को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा था। प्रदेश के मुख्यमंत्री की रेस में सतपाल महाराज, धन सिंह रावत, त्रिवेंद्र सिंह रावत भी थे। मुख्यमंत्री पद के लिए चुने जाने के बाद पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मेरी पार्टी ने एक साधारण कार्यकर्ता को नियुक्त किया है, जोकि पिथौरागढ़ में लोगों की सेवा के लिए पैदा हुआ। हम लोगों के लिए एक साथ मिलकर काम करेंगे। छोटे से समय में लोगों के साथ मिलकर हम प्रदेश की जनता की सेवा की चुनौती को स्वीकार करते हैं।

    धामी के मुख्यमंत्री पद पर नियुक्त किए जाने के बाद प्रदेश भाजपा सांसद अजय भट्ट ने कहा कि हम इस फैसले से खुश हैं,हमे युवा नेता मिला है, हम 2022 के विधानसभा चुनाव में अच्छे अंतर से जीत दर्ज करेंगे। बता दें कि पुष्कर सिंह धामी को उत्तराखंड भाजपा का युवा नेता माना जाता है, वह पार्टी के युवा मोर्चा के भी अध्यक्ष रह चुके हैं। वर्ष 2002 से 2008 के बीच वह इस पद पर रहे। धामी के पिता सेना में रह चुके हैं।। खटीमा विधानसभा सीट से धामी ने लगातार दूसरी बार विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की थी। कई दिग्गजों को पीछे छोड़ धामी ने मुख्यमंत्री पद की रेस जीती है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+