नगर निगम के स्वच्छता अभियान में शामिल हुए सीएम धामी, बोले- उत्तराखंड को बनाना है भारत का श्रेष्ठ राज्य
नगर निगम देहरादून की ओर से आयोजित स्वच्छता अभियान कार्यक्रम में रविवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हिस्सा लिया।
देहरादून, 19 जून : नगर निगम देहरादून की ओर से आयोजित स्वच्छता अभियान कार्यक्रम में रविवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमने तय किया है कि उत्तराखंड को हिंदुस्तान का श्रेष्ठ राज्य बनाना है।

सीएम धामी ने कहा कि 2025 में जब हम राज्य की रजत जयंती वर्ष मनाएंगे उस समय हम देश के श्रेष्ठ राज्यों में कैसे आएं उसके लिए हमने सभी सरकारी विभागों को रोडमैप बनाने के लिए कहा है। हम उस रोडमैप के आधार पर काम करेंगे। हमें दून को क्लीन सिटी, ग्रीन सिटी बनाना है, क्योंकि आने वाले समय में इस शहर का महत्व और बढ़ने वाला है।












Click it and Unblock the Notifications