VIDEO: 230 की स्पीड से BMW दौड़ाकर बोले- आज चारों मरेंगे, कुछ ही पलों में हुआ सच

purvanchal expressway bmw accident, यूपी के सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार हुए हादसे में चार दोस्तों की मौत हो गई थी। सड़क हादसे के वक्त बीएमडब्ल्यू की रफ्तार 230 किलोमीटर प्रति घंटे थी। दरअसल इसमें सवार चारों में से एक युवक फेसबुक पर लाइव कर रहा था। कैमरा में कार का स्पीडोमीटर दिख रहा है। एक युवक कह रहा है- चारों मरेंगे। तभी कार कंटेनर से जा भिड़ी। जिसमें चारों की मौत हो गई।

purvanchal expressway bmw accident facebook live viral video, anand kumar

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो फेसबुक लाइव का है। इस वीडियो में आवाज आ रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे कार की रफ्तार 60 किमी प्रति घंटे से बढ़ते बढ़ते 230 किमी प्रति घंटे तक पहुंच जाती है। फेसबुक का पूरा वीडियो एक्सीडेंट तक तो नहीं पहुंचता, लेकिन यह किस रफ्तार पर हुआ होगा इसका अहसास करा देता है।

वीडियो में सुना जा सकता है कि,स्पीड आ रहा है न...स्पीड 290 होना चाहिए... सीट बेल्ट लगा लो... रास्ता सीधा है... 50 हजार रुपया सर्विसिंग में इसीलए लगाएं हैं कि स्पीडो नहीं दे... कान गरम कर दे रहा... ब्रेक मत लेना... 300 होना चाहिए डॉक्टर... छोड़ो मत... छोड़ो मत... छोड़ेगा तो चढ़ेगा नहीं.... इसके बाद वीडियो एंड हो जाता है।

सड़क हादसे में जान गंवाने वाले डॉ. आनंद कुमार रोहतास जिले में डेहरी के रहने वाले थे। उनके पिता निर्मल कुमार भी डॉक्टर है और जेडीयू नेता और औरंगाबाद लोकसभा प्रभारी हैं। आनंद कुमार अपनी बीएमडब्ल्यू कार से बड़े चाचा पूर्व मुखिया हीरालाल सिंह के दामाद दीपक कुमार, मित्र अखिलेश सिंह व दरिहट थाना क्षेत्र के बलभद्रपुर निवासी भोला कुशवाहा के साथ शुक्रवार की सुबह डेहरी से यूपी के फैजाबाद के लिए निकले थे। कार भोला चला रहे थे।

हादसा इतना भीषण था कि कार सवार चारों लोग और कार का पूरा इंजन फटकर दूर जा गिरे। एक युवक का सिर और हाथ करीब 20-30 मीटर दूर मिला। कार के परखच्चे उड़ गए। इसके टुकड़े बोरियों में भरकर ले जाए गए। इस दर्दनाक हादसे को देख मौके पर हर कोई सन्न रह गया। आनंद कुमार महंगी कार और बाइक के शौकीन थे। उनके पास 16 लाख की बाइक भी थी। हाल में लगभग सवा करोड़ में नई बीएमडब्ल्यू कार खरीदी थी। इसकी ही सर्विसिंग के लिए लखनऊ जा रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+