Purnia Rally: मोदी- शाह पर भड़के CM नीतीश और लालू , बोले- BJP नहीं जानती आजादी, देश में चल रही तानाशाही
बिहार के पूर्णिया में महागठबंधन की रैली से वर्चुअली जुड़े आरजेडी प्रमुख ने बीजेपी का आरक्षण विरोधी बताया, तो वहीं सीएम नीतीश ने मंच से गठबंधन की एकजुटता और केंद्र से भाजपा को उखाड़ फेंकने का अह्वान किया।

Purnia Mahagathbandhan Rally: बिहार के पूर्णिया में महागठबंधन की महारैली पर जदयू, आरजेडी समेत सातों पार्टियों के प्रमुख नेताओं ने भाजपा और आरएसएस (RSS) पर जमकर निशाना साधा। मंच से संबोधित करते हुए आरजेडी सुप्रीमो व पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav)ने कहा कि अब पीएम मोदी (PM Modi) के विदाई का वक्त आ गया है। जबकि बिहार के मुख्यमंत्री व जदयू चीफ नेता नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने कहा कि दिल्ली पर दो ही नेता कब्जा किए बैठे हैं। वे बिहार में आकर बड़े- बड़े दावे करते हैं। लेकिन सच में क्या विकास हो पाया? सीएम नीतीश ने कहा कि आजादी और इसके लिए संघर्ष से भाजपा (BJP) का कोई वास्ता नहीं है। वहीं डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने रैली में कहा कि ये बीजेपी के लोग लीडर नहीं है सब डीलर हो चुके हैं। आज जो बीजेपी के खिलाफ बोलता है उसी के घर छापा पड़ जाता है।
दिल्ली में मोदी- शाह का कब्जा: नीतीश कुमार
पूर्निया के रंगभूमि मैदान में महागठबंधन रैली में बोलेते हुए सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि लाखों की संख्या में लोग एकजुटता के साथ शामिल हुए। इससे महागठबंधन को बड़ी ताकत मिली है। ये ताकत बीजेपी और आरएसएस को सफाया करने के लिए है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में दो नेता हैं। एक प्रधानमंत्री हैं और दूसरे गृह मंत्री। इन लोगों को देश की आजादी का क्या मतलब है इसका अनुभव ही नहीं है और ना ही ये आजादी के मायने समझते हैं। नीतीश ने पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह पर सीधे हमला बोला। सीएम ने कहा कि ये लोग सिर्फ दिल्ली की कुर्सी पर कब्जा किए हैं, काम कोई नहीं करते। देश के अन्य नेताओं को नाम कहीं आने ही नहीं देते।
भाजपा है आरक्षण विरोधी: लालू यादव
लालू ने भाजपा सरकार पर आरक्षण विरोधी होने का आरोप लगाया। बीजेपी कोई पार्टी नहीं बल्कि आरएसएस का मुखौटा है। आरजेडी चीफ ने कहा की देश में अब सरकार नहीं तानाशाही चल रही है। आरएसएस जो चाह रहा है पीएम मोदी वही सब कर रहे है। अब देश में किसी का सम्मान नहीं रहा। लोकतंत्र की हत्या हो रही है। ऐसे में नरेंद्र मोदी की सरकार की विदाई का वक्त आ गया है।
बीजेपी में सब डीलर: तेजस्वी यादव
रैली में बिहार के डिप्टी सीएम व आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने पूर्णिया महागठबंधन रैली में कहा कि हमलोग अलग-अलग हैं लेकिन देशहित और विकास के लिए एक हैं यही महागठबंधन का संदेश हैं। तेजस्वी यादव ने कहा कि अनेकता में ही एकता है। उन्होंने आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव को स्वास्थ्य को लेकर मंच से कहा कि आप लोगों की दुआ और प्रार्थना से पिता लालू यादव की सेहत ठीक हुई। वे फिर से हम सब के बीचे वर्चुअल जुड़े। लालू यादव एक ऐसे नेता हैं जिन्हें बहुत तंग किया गया लेकिन वे निडर होकर खड़े रहे। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी के लोग लीडर नहीं है सब डीलर हो चुके हैं। बीजेपी के खिलाफ जो भी बोलता है उसके घर छापा पड़ जाता है। उन्होंने सीएम नीतीश की भाजपा से अलग होने सराहना करते हुए कहा कि जदयू चीफ ने सही समय पर निर्णय लेकर महागठबंधन में वापसी की।
केंद्र में जुमलों वाली सरकार: जीतन राम मांझी
मंच से हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक जीतन राम मांझी ने केंद्र की बीजेपी सरकार को जुमलों की सरकार बताया। उन्होंने कहा कि देश में हर साल दो करोड़ नौकरी देने के वादे के साथ आई सरकार युवाओं को भूल गई। महंगाई पर नियंत्रण में भी ये सरकार विफल हुई। बीजेपी लगातर संविधान से खिलवाड़ कर रही है। मांझी ने कहा कि महागठबंधन के साथ हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा 2024 और 2025 में बीजेपी को हटाने का काम करेगी।
महागठबंधन सरकार ने तोड़ी BJP की कमर: अखिलेश प्रसाद सिंह
बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने सीएम नीतीश कुमार की सराहना की। उन्होंने कहा कि बीजेपी से अलग होने का सीएम ने जो फैसला लिया था और यहां एक सेक्युलर सरकार बनाई उससे बिहार में बीजेपी की कमर टूट गई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ऐसी पार्टी है कि 137 साल के इतिहास में बीजेपी और आरएसएस से कभी समझौता नहीं किया। वहीं जेडीयू नेता विजय कुमार चौधरी ने कहा कि जब भी सियासत में कोई हलचल हुई है तो बिहार से ही हुई। जदयू नेता ने आगे कहा के देश को इतिहास को बदलने की साजिश के खिलाफ अब गठबंधन एकजुट है।
-
Delhi: गैस किल्लत पर भड़कीं आम आदमी पार्टी, दिल्ली विधानसभा के बाहर विधायकों ने किया प्रदर्शन -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग












Click it and Unblock the Notifications