Purnesh Modi vs Rahul Gandhi: राहुल को कोर्ट, कठघरे और 'जेल' तक पहुंचाने वाला गुजराती 'मोदी', जानिए कौन हैं
Purnesh Modi की याचिका पर गुजरात की कोर्ट ने राहुल गांधी को अवमानना का दोषी करार दिया। दो साल की सजा भी हुई। सुप्रीम कोर्ट से जमानत लेनी पड़ी। जानिए कौन हैं राहुल को कोर्ट-कठघरे तक लाने वाले पूर्णेश मोदी

Purnesh Modi vs Rahul Gandhi गूगल की टॉप ट्रेंडिंग टॉपिक है। इसका कारण है गुजरात की कोर्ट से राहुल को दो साल जेल की सजा। दरअसल, राहुल गांधी को आपराधिक अवमानना मामले में सूरत की कोर्ट ने दोषी करार दिया। उन्हें दो साल जेल की सजा सुनाई गई। हालांकि, तत्काल राहुल को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली और उन्हें जेल जाने से पहले ही देश की सबसे बड़ी कोर्ट से जमानत मिल गई। ऐसे में लोगों की दिलचस्पी इस बात में है कि राहुल को पहले कोर्ट फिर कठघरे और अब 'जेल' तक पहुंचाने वाले पूर्णेश मोदी कौन हैं।
कर्नाटक में बयान, गुजरात में सजा!
मीडिया रिपोर्ट्स में राहुल को सजा कराने वाले पूर्णेश को गुजराती 'मोदी' भी लिखा जा रहा है। पूर्णेश मोदी गुजरात मे ंबीजेपी विधायक रहने के अलावा कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं। उन्होंने करीब चार साल पहले 2019 में राहुल गांधी के कर्नाटक में दिए गए बयान के आधार पर राहुल को गुजरात की सूरत कोर्ट से सजा कराई।
राहुल पर भारी पड़े 58 साल के मोदी!
अक्टूबर, 1965 में गुजरात के सूरत में जन्मे पूर्णेश मोदी के पास कानून की डिग्री भी है। गुजरात में कैबिनेट मंत्री रह चुके पूर्णेश मोदी पेशे से वकालत भी करते हैं। करीब 10 साल पहले बीजेपी विधायक के निधन के बाद 2013 में उपचुनाव हुआ। पूर्णेश मोदी ने जीत हासिल करने के बाद MLA बने। 2017 के चुनाव में पूर्णेश मोदी ने एक लाख से अधिक वोट हासिल किए और कांग्रेस के उम्मीदवार को 33 हजार से अधिक वोटों से मात दी।
राहुल को 4 साल पुराने मामले में सजा हुई
रिपोर्ट्स में पूर्णेश मोदी के बारे में लिखा जा रहा है कि 2019 में एक जनसभा के दौरान राहुल ने सवाल किया कि 'सभी चोरों का नाम मोदी ही क्यों होता है?' इस पर भड़के भाजपा विधायक पूर्णेश मोदी राहुल को कोर्ट तक घसीट लाए। सूरत की कोर्ट में राहुल के खिलाफ क्रिमिनल कंटेप्ट केस फाइल किया गया। अदालत ने राहुल को दोषी माना और दो साल की जेल की सजा सुना दी।
-
'वो मर्द शादीशुदा था, मैं उसके प्यार में पागल थी', फिर मिला ऐसा दर्द, 83 की उम्र में कुंवारी हैं ये एक्ट्रेस -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच लगातार गिर रहे सोने के भाव, अब 10 ग्राम की इतनी रह गई है कीमत, नए रेट -
UGC के नए नियमों पर आज फैसले की घड़ी! केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में देगी सफाई -
Iran US War: 'खुद भी डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे', ट्रंप पर भड़के बक्शी, कहा- Trump ने जनता से झूठ बोला -
PNG Connection: गैस संकट के बीच सबसे बड़ी गुड न्यूज! सिर्फ 24 घंटे में खत्म होगी किल्लत, सरकार ने उठाया ये कदम -
Gold Silver Price Crash: सोने-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट, सिल्वर 13000, गोल्ड 5500 सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Gujarat UCC: मुस्लिम महिलाओं को हलाला से आजादी, दूसरी शादी पर 7 साल जेल! लिव-इन तक पर सख्त नियम, 5 बड़े फैसले -
Kangana Ranaut: 'कंगना-चखना सब चटनी है', मंडी सांसद पर भड़के ये दिग्गज नेता, कहा-'पर्सनल कमेंट पड़ेगा भारी' -
शुरू होने से पहले ही बंद होगा IPL? कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, BCCI की उड़ गई नींद -
Silver Rate Today: जंग के बीच धड़ाम हुआ रेट, ₹15,000 सस्ती चांदी! आपके शहर में क्या है 10 ग्राम सिल्वर का भाव? -
Rajasthan Diwas 2026: 30 मार्च की जगह 19 को क्यों मनाया जा रहा राजस्थान दिवस? चौंका देगा तारीख बदलने का कारण! -
LPG Update: कितने दिन का बचा है गैस सिलेंडर का स्टॉक? LPG और PNG कनेक्शन पर अब आया मोदी सरकार का बड़ा बयान












Click it and Unblock the Notifications