ओडिशा का आर्थिक रीढ़ बनेगा पुरी, 5टी चेयरमैन वीके पांडियन ने बताई वजह

ओडिशा में 5टी के चेयरमैन वीके पांडियन ने कहा है कि पुरी राज्य का आर्थिक रीढ़ बनेगा। उन्होंने यह भी कहा है कि आने वाले दिनों में ये विश्व धरोहर शहर (वर्ल्ड हेरिटेज सिटी) के रूप में विकसित होगा।

राज्य के तलबनिया में रविवार को एक जनसभा को संबोधित करते हुए 5टी के चेयरमैन ने कहा कि समाज के कुछ हिस्सों से विरोध के बावजूद पुरी को विश्व धरोहर शह के रूप में विकसित करने का काम जारी है।

 vk pandian odisha

ओडिशा का आर्थिक रीढ़ बनेगा पुरी
उनके मुताबिक भगवान जगन्नाथ मंदिर से काम शुरू हुआ था और इसके पूरा होने तक यह चलता रहेगा। पांडियन ने कहा है कि पुरी में एक इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनेगा। इसके अलावा राजधानी भुवनेश्वर और पुरी के बीच 8 लेन वाला हाइवे भी विकसित किया जा रहा है।

पुरी की विकास योजनाओं के खिलाफ भी रची गई साजिश-वीके पांडियन
इसके साथ ही मेट्रो ट्रेन का भी पुरी तक विस्तार किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि पुरी की विकास योजना को रोकने के लिए साजिश रची गई थी। जबकि, तथ्य ये है कि मुख्यमंत्री नवीन पटनायक इन योजनाओं को चुनावी लाभ के लिए लागू नहीं कर रहे हैं।

ब्रम्हागिरी और पुरी के लोगों से खास अपील
पांडियन का कहना है कि मुख्यमंत्री लोगों के हितों की रक्षा के लिए ही काम कर रहे हैं। इसके साथ ही पांडियन ने ब्रम्हागिरी और पुरी सदर विधानसभा के लोगों से आने वाले चुनावों में बीजेडी को वोट देने का भी आह्वान किया है।

सीएम पटनायक की सोच से पूरा हुआ श्रीमंदिर परिक्रमा प्रोजेक्ट
श्रीमंदिर परिक्रमा प्रोजेक्ट का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया है कि सीएम पटनायक ने जो काम तीन साल में पूरा करके दिखाया है, वह 500 वर्षों में भी हीं हो पाया था।

उन्होंने कहा कि परिक्रमा प्रोजेक्ट जोखिम भरा था और कई लोगों ने इसके खिलाफ सलाह भी दी थी, लेकिन मुख्यमंत्री ने इसपर आगे बढ़ने का फैसला किया।

5टी चेयरमैन के मुताबिक पुरी में LAccMI बस सेवा जल्दी ही शुरू होने जा रही है। इनके अलावा सभी पंचायत मुख्यालयों में अमा बैंक के ब्रांच भी खुलने जा रहे हैं।

उन्होंने कहा है कि सरकार ने पुरी शहर के विकास के लिए जो योजनाएं लॉन्च की हैं, उसके अलावा जिले के विकास से जुड़े प्रोजेक्ट के लिए भी 2,000 करोड़ रुपए की मंजूरी दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+