तूफान-बिजली की चपेट में पुरी-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस, ट्रेन क्षतिग्रस्त, गाड़ी रद्द

Puri Howrah Vande Bharat Express: पुरी-हावड़ा वंदे भारत ट्रेन आंधी-तूफान की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त हो गई। ट्रेन को रद्द करना पड़ा। ट्रेन पर पेड़ भी टूटकर गिर गई।

वंदे भारत क्षतिग्रस्त

Puri Howrah Vande Bharat Express: हावड़ा-पुरी-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस (22895/22896) 22 मई (सोमवार) को रद्द कर दी गई। आंधी और बिजली गिरने से ओवरहेड तार क्षतिग्रस्त होने के बाद ट्रेन रद्द कर दी गई। हाई स्पीड ट्रेन को दुलखापटना-मंजुरी रोड स्टेशन के बीच रोक दी गई। ट्रेन पर पेड़ भी टूटकर गिर पड़ी। वहीं तार टूटने से बिजली गुल हो गई।

तूफान के चलते ट्रेन की रेक क्षतिग्रस्त हो गई। इसके बाद इसे रद्द कर दी गई। भारतीय रेलवे ने बताया कि इसकी व्यापक मरम्मत की आवश्यकता है। भद्रक के स्टेशन प्रबंधक पूर्ण चंद्र साहू ने कहा कि आंधी के चलते चालक के केबिन के सामने के शीशे और साइड की खिड़कियां क्षतिग्रस्त हो गईं। बिजली की आपूर्ति भी कट गई। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

हादसा के बाद ट्रेन तीन घंटे से अधिक समय तक खड़ी रही। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पेड़ की शाखाएं गिर जाने से ट्रेन का शीशा टूट गया और शाखाएं 'पेंटोग्राफ' में फंस गईं, जिससे ट्रेन का संचालन पूरी तरह से बाधित हुआ।

Recommended Video

    Vande Bharat Express : तूफान-बिजली की चपेट में आई Puri Howrah वंदे भारत एक्सप्रेस | वनइंडिया हिंदी

    दक्षिण पूर्व रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि यह घटना शाम लगभग पौने पांच बजे बैतरनी रोड और मंजुरी रोड स्टेशन के बीच जाजपुर क्योंझर रोड स्टेशन के पास हुई। ट्रेन पुरी से हावड़ा की ओर जा रही थी। अधिकारी ने बताया कि यह ट्रेन वहां करीब तीन घंटे फंसी रही और उसके बाद एक डीजल इंजन लगाकर आठ बजकर पांच मिनट पर वह वहां से आगे बढ़ी।

    यह भी पढ़ें- PM Modi WHO के मंच से बोले- कोरोना संकट के दौरान भारत अंतरराष्ट्रीय सहयोग के प्रति प्रतिबद्ध रहा

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+