गुरदास मान बोले, किसान जिंदाबाद है और किसान जिंदाबाद रहेगा
नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली की सीमाओं पर किसानों के प्रदर्शन का आज 15वां दिन है। किसान आंदोलन को मजबूती देने के लिए वैसे तो हर क्षेत्र से कई बड़ी हस्तियों ने प्रदर्शन का समर्थन किया है, लेकिन पंजाबी सिंगरों ने इस आंदोलन में एक अलग ही जान फूंकी है। इस बीच पंजाबी इंडस्ट्री के दिग्गज सिंगर गुरदास मान ने भी किसानों का समर्थन किया है। उन्होंने ट्विटर के जरिए एक फोटो शेयर की है, जिसमें वो एक किसान को गले लगा रहे हैं। इस फोटो के साथ उन्होंने लिखा है, 'किसान जिंदाबाद है ते हमेशा जिंदाबाद रहेगा।'
Recommended Video

मैं हमेशा किसानों के साथ रहूंगा- गुरदास मान
गुरदास ने ट्वीट कर कहा है, "कहने को तो बहुत कुछ है, लेकिन मैं सिर्फ इतनी बात कहूंगा कि मैं हमेशा तु्म्हारे साथ था और आगे भी तुम्हारे ही साथ रहूंगा। किसान जिंदाबाद है और हमेशा जिंदाबाद रहेगा।"
ये पंजाबी सिंगर्स कर चुके हैं किसान आंदोलन को सपोर्ट
आपको बता दें कि गुरदास मान से पहले दिलजीत दोसांझ, एम्मी विरक, परमिश वर्मा, जैजी बी और दिलप्रीत ढिलॉन जैसे पंजाबी सिंगर किसान आंदोलन को सपोर्ट कर चुके हैं। दिलजीत तो हाल ही में सिंघु बॉर्डर पर किसानों के बीच भी पहुंचे थे और उन्होंने किसानों की मदद के लिए 1 करोड़ रुपए की राशि देने की घोषणा की थी।












Click it and Unblock the Notifications