रेस-3 फिल्म में गाना गाने वाले पंजाबी सिंगर पर दर्ज हुआ रेप केस

नई दिल्ली। पंजाबी पॉप सिंगर अमन दीप सिंह लांबा के खिलाफ एक लड़की ने रेप का केस दर्ज कराया है। दिल्ली की एक युवती ने पंजाब के सिंगर अमनदीप सिंह लांबा पर कथित तौर पर रेप का आरोप लगाया है। युवती का आरोप है कि सिंगर ने उसे नौकरी दिलाने और शादी करने का प्रस्ताव दिया था। लड़की इवेंट मैनेजमेंट कंपनी में काम करती है। लड़की का आरोप है कि, अमन दीप ने अपनी एल्बम में रोल देने का वादा किया और उसे शादी का झांसा देकर रेप किया।

उसकी मुलाकात अमनदीप के साथ एक फाइव स्टार होटल में हुई थी

उसकी मुलाकात अमनदीप के साथ एक फाइव स्टार होटल में हुई थी

लड़की का आरोप है कि, उसकी मुलाकात अमनदीप के साथ एक फाइव स्टार होटल में हुई थी। इसके बाद उसने उसे वहां एक एल्बम में ब्रेक देने का वादा किया। इसके बाद दोनों के मोबाइल नंबर एक्सचेंज हो गए। अमनदीप ने लड़की से कई बार मुलाकात की थी। इसके बाद लड़की से शादी का वादा कर अमनदीप ने उसे साथ कई बार शारीरिक संबध बनाए। इसी बीच लड़की को पता चला कि अमन दीप सिंह पहले से ही शादीशुदा है

अमनदीप को साकेत कोर्ट से अग्रिम जमानत मिली

अमनदीप को साकेत कोर्ट से अग्रिम जमानत मिली

लड़की ने जब बारे में अमनदीप से बात करनी चाही तो उसने लड़की का नंबर फोन में ब्लॉक कर दिया। लड़की ने अमनदीप से कई बार मिलने की कोशिश की लेकिन अमनदीप उससे नहीं मिला। जिसके बाद लड़की ने दिल्ली के महरौली पुलिस स्टेशन में अमन दीप सिंह के खिलाफ रेप का केस दर्ज करा दिया। लेकिन अमनदीप ने साकेत कोर्ट से अग्रिम जमानत ले ली।

सलमान खान की हालिया मूवी में गाया गाना

सलमान खान की हालिया मूवी में गाया गाना

अब लड़की का आरोप है कि अमन दीप पीड़ित उसे उसका करियर खत्म करने की धमकी दे रहा है। पुलिस जल्द ही इस मामले में अमनदीप से पूछताछ कर सकती है। वहीं साकेत कोर्ट में अमनदीप की अग्रिम जमानत पर शनिवार को सुनवाई होनी है। अमनदीप ने हाल ही में रेस-3 फिल्म में गाना गाया है। वह हनी के साथ भी कई गाने गा चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+