छुट्टी से वापस लौटा फौजी पति, बहू ने प्रेमी संग मिलकर कर दी ससुर की हत्या

नई दिल्ली। पंजाब के गुरदारपुर में हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। फौजी पति के छुट्टी के बाद लौटने पर महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ससुर की हत्या कर दी। ससुर ने बहू के उसके प्रेमी के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया था और उसपर आपत्ति जताई थी। गुरदासपुर के एसएसपी एचएस भुल्लर ने बताया कि घटना 17 जून की है। गुरदासपुर के थाना कलानौर में ओंकार सिंह जो सेना में है और जम्मू कश्मीर में तैनात है, छुट्टियां खत्म होने के बाद वापस ड्यूटी पर लौता था। ओंकार के पिता दलजीत सिंह उसका फोन नहीं उठा रहे थे। ओंकार ने अपने बुआ के लड़के को फोन तक पिताजी से बात करवाने को कहा। जब वो उसके घर पहुंचा तो दलजीत सिंह का शव उसके बिस्तर पर पड़ा था।

 Punjab: Women killed her father in law in Gurdaspur because he objected her extra marital affair

उनके सिर और शरीर पर चोट के निशान थे। फौरन पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस ने बहू से पूछताछ की तो उसने सारा सच उगल दिया। बहू मनिंदर कौर ने बताया कि उसका किसी के साथ प्रेम संबंध है। ससुर को उसके प्रेम संबंध के बारे में पता चला तो उन्होंने एतराज जताया। इस बात से नाराज होकर उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर ससुर की हत्या कर दी।

आरोपी मनिंदर कौर और उसके प्रेमी ने पुलिस को बताया कि पिछले एक साल से दोनों के प्रेम संबंध है। मनिंदर के ससुर उनके संबंध को लेकर नाराजगी जताते थे और बार-बार बेटे के सामने पोल खोलने की धमकी देते थे। इसी बात से नाराज होकर उन्होंने ससुर की हत्या कर दी। हैरानी की बात तो ये है कि मनिंदर का प्रेमी मात्र 17 साल का है, जबकि खुद मनिंदर दो बच्चों की मां है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+