किसी और महिला के प्यार में फंस गया था पति, पत्नी ने किया विरोध तो किया खौफनाक काम
अबोहर। पति के अवैध संबंधों की भनक पत्नी को लगी तो पति ने उसे रास्ते से हटाने का प्लान बना लिया। उसने पत्नी को कार सहित नहर में धक्का दे दिया जिससे उसकी मौत हो गई। इस संबंध में मृतका के परिजनों ने मुकदमा दर्ज कराया है लेकिन पुलिस की भूमिका संदेह के घेरे में है। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने अभी तक आरोपी पति और उसके परिवार को अरेस्ट नहीं किया है और न ही सरकारी हॉस्पिटल से उसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिली है। जानकारी के मुताबिक मामला पंजाब के अबोहर का है और मृतका का नाम दीपिका है। मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया है कि आरोपी पति सुधीर का परिवार अब मुकदमा वापस लेने और समझौता करने का दबाव बना रहा है। वहीं पुलिस भी सुधीर की मदद कर रही है। विस्तार से जानिए पूरा मामला।

जमीन बेचकर दीपिका के पिता ने की थी शादी
पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक दीपिका के पिता ने साढ़े 14 एकड़ जमीन में से 4 एकड़ बेचकर बेटी की शादी में 35 लाख रुपए खर्च किए थे। दीपिका सुधीर के साथ कनाडा में सेटल होना चाहती थी लेकिन सुधीर चंडीगढ़ में स्विमिंग सीख रहा था। वहीं दीपिका ने चंडीगढ़ में आईलेट्स एक एग्जाम की तैयारी के लिए कोचिंग ज्वाइन कर लिया था।

दोनों अगल-अलग रहते थे
एक ही शहर में होने के बावजूद भी मनमुटाव के चलते दोनों अलग-अलग रहते थे। इसी दौरान दीपिका को पता चला कि सुधीर का किसी और महिला से अवैध संबंध है। उसने इस मामले में सुधीर से बात की और कानूनी कार्रवाई की बात कही। इसी बात को लेकर बीते 14 नवंबर को सुधीर ने दीपिका की कार को गंग कैनल में गिरा दिया ताकि लोग उसे हादसा समझें।

पुलिस पर लगा मामले को दबाने का अरोप
दीपिका के परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। FIR दर्ज कराने के बावजूद भी अभी तक न तो सुधीर ना ही उसके परिजनों को गिरफ्तार किया गया है। इतना ही नहीं पुलिस ने अभी तक दीपिका का पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी नहीं दिया है। वहीं परिजनों ने आरोप लगाया कि सुधीर का परिवार समझौता करने का दबाव बना रहा है। मृतका की फैमिली ने कहा कि वे चाहते हैं जल्द उनकी बेटी के पति को अरेस्ट कर सजा दी जाए।












Click it and Unblock the Notifications