पंजाब: ड्रग्स तस्करी केस में फंसे नेता विपक्ष और AAP विधायक सुखपाल खेड़ा

नई दिल्ली। पंजाब की राजनीति में एक बार फिर भूचाल आ गया है। राज्य में नेता विपक्ष और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता सुखपाल खेड़ा के खिलाफ फाजिल्का कोर्ट ने समन जारी किया है। सुखपाल खेड़ा एक ड्रग्स मामले में फंसे हैं और उनपर ड्रग्स तस्करों से भी संबंध रखने के आरोप हैं। पंजाब चुनाव में ड्रग्स का मुद्दा बनाने वाली आम आदमी पार्टी अब खुद ही ड्रग्स तस्करी मामले में सफाई पेश करती नजर आ रही है।

पंजाब: ड्रग्स तस्करी केस में फंसे नेता विपक्ष और AAP विधायक सुखपाल खेड़ा

बता दें कि पंजाब पुलिस ने 2015 में छापेमारी के दौरान एक ड्रग्स रैकेट को पकड़ा था। इस रैकेट के पास से कई किलोग्राम हेरोअन बरामद की गई थी। पुलिस ने जब इस मामले में जांच की तो इसके तार आप विधायक सुखपाल खेड़ा से जुड़े। आरोप हैं कि इन तस्करों के साथ सुखपाल खेड़ा के संबंध थे। पुलिस ने हाईकोर्ट में सुखपाल खेड़ा और तस्करों के बीच हुई बातचीत का ब्यौरा भी कोर्ट में सबूत के तौर पर सौंपा।

अब इस मामले में फजिल्का कोर्ट ने सुखपाल खेड़ा को समन जारी कर पेश होने का आदेश दिया है। कोर्ट के समन जारी होने के बाद से ही सुखपाल खेड़ा कांग्रेस और अकाली दल के निशाने पर आ गए हैं। यहां तक कि आम आदमी पार्टी के भी कई विधायकों ने इस मामले में कांग्रेस और अकाली के साथ सुर मिलाते हुए सुखपाल खेड़ा को नेता विपक्ष पद से हटाने की मांग की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+