पंजाब: एसटीएफ ने जब्त की 50 लाख की अवैध दवाईयां
चंडीगढ़। पंजाब के लुधियाना में स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) नेकरीब पचास लाख रुपये की अवैध दवा जब्त की है। एसटीएफ ने लुधियाना की पिंडी स्ट्रीट स्थित एक गोदाम से ये दवा जब्त की है। एआईजी, एसटीएफ स्नेहदीप शर्मा ने बताया है कि हेल्थ डिपार्टमेंट की टीम के साथ ये कार्रवाई की गई है। गोदाम में दवा गैर-कानूनी तरीके से लाई गई थी।

छापेमारी करने वाली टीम ने बताया है कि जो दवा जब्त हुई है उसमें 50 फीसदी एक्सपायर है, ऐसे में इस बात की भी जांच की जा रही है कि ये लोग इसे कैसे इस्तेमाल करने वाले थे। स्वास्थ्य विभाग ने भी मामले पर अपनी जांच शुरू कर दी है।














Click it and Unblock the Notifications