अमृतसर के निरंकारी भवन में ग्रेनेड हमला, धमाके में 3 की मौत, 15 लोग घायल
अमृतसर। पंजाब के अमृतसर के राजासांसी स्थित निरंकारी भवन में ग्रेनेड अटैक की खबर है, इस धमाके में 3 लोगों की मौत हो गई है और 15 लोग घायल हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रविवार सुबह मोटरसाइकल सवार 2 लोगों ने धार्मिक डेरे में यह विस्फोटक फेंका और वहां से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि जब यह घटना हुई तब वहां समागम कार्यक्रम चल रहा था।

शुरुआती जांच में इसे आतंकी हमले से जोड़कर देखा जा रहा है, इस घटना के बाद पूरे पंजाब में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है तो वहीं पुलिस ने राजस्थान से जुड़ी सीमाओं को सील कर दिया है।
आईजी (बॉर्डर) सुरिंदर पाल सिंह परमार ने कहा कि निरंकारी भवन में लगभग 250 लोग मौजूद थे। तीन लोगों की मौत हो गई है और 15 से 20 लोग घायल हैं, शुरुआती जांच के मुताबिक दो लोगों ने ग्रेनेड फेंके थे।

इस बारे में सबसे पहला बयान पंजाब कांग्रेस चीफ सुनील झाकर का आया। वह बोले, 'हादसे में जान गंवानेवाले लोगों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। यह पंजाब की शांति को भंग करने की कोशिश हुई है। मेरे हिसाब से सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क रहना चाहिए ताकि शांति बने रहे।'












Click it and Unblock the Notifications